Categories: Crime

नौकरी दिलाने के नाम सिपाही ने हड़पे 28 लाख, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने गांव के लोगों का 28 लाख रुपया हड़प लिया। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के डोमनपुरवा निवासी शाहिद अंसारी ने गोरखपुर के एसएसपी को पत्र दिया। आरोप लगाया कि उनके गांव का यासीन कांस्टेबल है। उसने लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का झांसा देकर 28 लाख रुपए हड़प लिए हैं। रुपए वापस मांगने पर जानमाल की धमकी देता है। मामला सामने आने पर एसएसपी ने जांच का निर्देश दिया। सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कैंट पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सिपाही की हरकत सामने आने पर एसएसपी ने यासीन को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

22 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

22 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 days ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 days ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 days ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

3 days ago