Categories: EducationLatest News

फ्री में कोचिंग कराएगा गोरखपुर जिला प्रशासन, जानिए कब और कैसे शुरू होगी आईएएस और पीसीएस की तैयारी

Estimated reading time: 1 minute

• www.chaipanchayat.com/ चाय पंचायत

गोरखपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जिला प्रशासन प्लेटफार्म उपलब्ध कराने जा रहा है। एक फरवरी से सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कक्षा चलाई जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए कोई भी छात्र आनलाइन आवेदन कर सकता है। गोरखपुर की वेबसाइट gorakhpur.nic.in पर आवेदन भी शुरू कर दिया गया है। इसकी अंतिम तिथि 28 जनवरी तय है।
मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन के मार्गदर्शन में यह पहल की गई है। आवेदन करने वाले छात्रों की काउंसिलिंग अगले दिन ही हो जाएगी। पहली काउंसिलिंग 22 जनवरी को होगी। काउंसिलंग रोज सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक विकास भवन सभागार में चलेगी।
नार्मल परिसर में हो रहा कोचिंग सेंटर का निर्माण
सीडीओ ने बताया कि आईएएस-पीसीएस की तैयारी के लिए नार्मल परिसर में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर के भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। यहां 200 छात्रों को सुविधा मिलेगी, 100 छात्रों के लिए छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध होगी। जब तक यह केंद्र शुरू नहीं हो जाता, नि:शुल्क कक्षा विकास भवन सभागार में चलेगी। उस दौरान किसी भी बैठक का आयोजन नहीं किया जाएगा।

काउंसिलिंग से होगा चयन

आवेदन करने वाले छात्रों का चयन काउंसिलंग के जरिए होगा। उनकी रुचि के जरिए सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, एसएससी, पीसीएस जे सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
शुरू में सामान्य अध्ययन की कक्षा
एक फरवरी से अगले तीन महीने तक सामान्य अध्ययन की कक्षा का ही संचालन किया जाएगा। इसमें जिले में तैनात युवा आईएएस, पीसीएस अधिकारी मार्गदर्शन करेंगे। ये अधिकारी अपने नोट्स भी शेयर करेंगे। जिला स्तर के अधिकारियों के साथ ब्लाकों पर तैनात बीडीओ भी इसमें सहयोग करेंगे। इसके साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय और अन्य विषय विशेषज्ञों से भी सहयोग लिया जाएगा।
शुरू होगी नि:शुल्क लाइब्रेरी
जिले में प्रतियोगी छात्रों के लिए चार नि:शुल्क लाइब्रेरी शुरू होने जा रही है। राजकीय जुबिली इंटर कालेज परिसर में स्थापित राजकीय लाइब्रेरी, नगर निगम में लाइब्रेरी को ठीक किया गया है। इसी तरह नार्मल परिसर और विकास भवन में भी लाइब्रेरी शुरू की जा रही है। यहां हर तरह की प्रतियोगी किताबें एवं पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी।
किताबों के रूप में कर सकते हैं सहयोग
प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए शुरू की जा रही लाइब्रेरी में आमजन भी अपना सहयोग कर सकते हैं। जिले के अधिकारी अपनी किताबें यहां दान कर रहे हैं। सीडीओ ने अपील की है कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोग लाइब्रेरियों के लिए किताबें दान कर सकते हैं। इसके लिए विकास भवन में संपर्क किया जा सकता है।
कौशल विकास पर रहेगी नजर
सीडीओ ने गुरुवार की सुबह कौशल विकास के ट्रेनिंग पार्टनरों के साथ बैठक कर सख्त हिदायत दी कि संख्या गिनाने की बजाए गुणवत्ता पर ध्यान दें। यहां 24 प्रशिक्षण केंद्र काम कर रहे हैं। हर केंद्र पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को नौकरी दिलाने तक फालो करना होगा। हर छात्र के बारे में विवरण रखना होगा। उन्होंने बताया कि छात्रों को करियर काउंसिलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं प्रशिक्षण के लिए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि, गोरखपुर विवि और अन्य शिक्षण संस्थानों से भी सहयोग लिया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि सफाईकर्मियों के बच्चों को भी पढ़ाई में मदद की जाएगी। इसके साथ अन्य कर्मचारियाें को भी सहयोग दिया जाएगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

8 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

8 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

8 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago