Categories: Crime

जानिए कैसे खुल गई गोरखपुर में 30 लाख रुपए की लूट, डीआईजी ने क्या अपनाया तरीका

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। महराजगंज जिले के दो स्वर्ण व्यापारियों से गोरखपुर में 30 लाख की लूट के पर्दाफाश में डीआईजी— एसएसपी जोगेंद्र कुमार का अनुभव काम आया। उन्हें शुरू से ही घटना में पुलिसकर्मियों के शामिल होने का संदेह होने लगा था। सीसीटीवी फुटेज में सर्विस रिवाल्वर नजर आने पर उनका विश्वास बढ़ गया। पुराने अनुभव के आधार पर उन्होंने लुटेरे पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों का गठन कर दिया। बात उन दिनों की है जब आईपीएस जोगेंद्र कुमार 2015 में वाराणसी में बतौर एसएसपी तैनात थे। वहां एक स्वर्ण कारोबारी से दो करोड़ रुपए का सोना लूटकर बदमाश फरार हो गए। वह ट्रेन से उतरकर जा रहा था। तभी चेकिंग के बहाने पुलिस वालों ने उसे रोककर सोना लूट लिया। इस घटना के पर्दाफाश को चुनौती के तौर पर लेकर एसएसपी ने जांच की तो पुलिस की नई जैकेट पहने एक व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। कुछ दिन पहले ही पुलिस वालों को नई जैकेट दी गई थी. सो, एसएसपी का माथा ठनका। हो ना हो, यह किसी पुलिस वाले करतूत है। जिले में जितने पुलिस वालों को नई जैकेट दी गई थी, उन सब को जैकेट लेकर बुलाया। बस फिर क्या, चार दिनों में घटना का पर्दाफाश हो गया। वाराणसी में तैनात सीओ के गनर ने दो सिपाहियों संग मिलकर लूट की थी। गनर को पता था कि सोने के कारोबारी गोलमाल ज्यादा करते हैं। इसलिए चेकिंग के बहाने उनको लूट लेना आसान है।

पुराने अनुभव से खोजा क्लू, दबोचे गए शातिर
गोरखपुर में स्वर्ण व्यापारियों से 30 लाख की लूट के बाद एसएसपी ने इसी तर्ज पर जांच शुरू कराई। उन्हें यह यकीन था कि जिले में तैनात पुलिसकर्मी ऐसी हरकत नहीं करेंगे। शुरूआत में उनको लगा कि किसी बर्खास्त पुलिस वाले की हरकत है। लेकिन जब फुटेज मिली तो यह साफ हो गया कि ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने घटना को अंजाम दिया है। इसलिए उन्होंने खुद ही तलाश शुरू कर दी। पुलिस की 10 टीम बनाकर वर्दी वाले लुटेरों की तलाश में लगा दिया। कोई महराजगंज तो कोई बस्ती तो कोई गोरखपुर में खाक छानने में जुट गया। बुधवार की सुबह आठ बजे हुई घटना में शामिल दरोगा और सिपाहियों के बारे में 12 घंटे के बाद ही जानकारी मिल गई। असल चुनौती तो लूट का माल बरामद करने की थी। पुलिस को जब पता लग गया कि पुरानी बस्ती में तैनात दरोगा ओर सिपाहियों ने लूट की तो मुश्किल थोड़ी बढ़ गई। यहां भी एसएसपी ने पैतरा अपनाया। बस्ती एसपी की मदद से पुरानी बस्ती में तैनात दागी पुलिस वालों को पकड़ने का जाल बिछा दिया। लॉज में छिपाकर रखा हुआ बैग मिलने पर रकम की गिनती कराई पूरा पैसा मिला।

खंगाली जा रही बैड इंट्री, होगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी ने बस्ती पुलिस से संपर्क कर आरोपी पुलिसकर्मियों की सर्विस बुक मंगाई है। इसमें बैड इंट्री की तलाश की जा रही है ताकि दोषियों के खिलाफ एनएसए व अन्य सख्त कार्रवाई की जा सके। एसएसपी ने कहा कि कानून के रखवालों ने ही कानून को हाथ में लिया है। इस वजह से ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि दूसरे पुलिस ऐसा करने की हिम्मत ना जुटा सकें।

डीजीपी को पत्र भेजकर पुलिस टीम की करेंगे सराहना
एसएसपी ने वारदात का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम तो तुरंत ही दे दिया। वहीं डीजीपी को पत्र लिखकर इनाम के लिए सिफारिश भी की है। इसके पीछे की मंशा है कि बेहतर काम करने वाले पुलिसवालों का सम्मान बढ़े।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

जेईई एडवांस में मोहन सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक, आईआईटी खड़गपुर में मिला कंप्यूटर साइंस

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन्स और तीन ने जेईई एडवांस में…

5 hours ago

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

1 week ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

1 week ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

1 week ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago