Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच फ्रेशर पार्टी और प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। कालेज सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. गौरी पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र रहे। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं ने सरस्वती वन्दना से की। कॉलेज की अनुप्रिया, नंदिनी सोनी, हर्षिता त्रिपाठी, शालिनी, शिखा, एकता और ममता समेत कई छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा और श्रेया ने किया। कल्चरल प्रोग्राम में सपना ग्रुप ने डांस, अंशिका ग्रुप ने गायन से वाहवाही लूटी।
महाविद्यालय की शिक्षिकाओं की तरफ से फ्रेशर्स का चुनाव किया गया जिसमें बीए फर्स्ट ईयर की अनुप्रिया, बीएससी फर्स्ट ईयर की तृप्ति, एमए साइकोलॉजी की ममता, एमएससी से शिखा और शालिनी, एमए होम साइंस से रमा का सलेक्शन हुआ। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य और व्यवस्थापक आशुतोष मिश्रा ने फ्रेशर्स को उपहार देते हुए मुकुट पहनाया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य डा. प्रियंका त्रिपाठी, प्रत्या उपाध्याय, डा.सुषमा मिश्रा, डा. कुमुद त्रिपाठी, डा.सीमा श्रीवास्तव, डा.आशा पाण्डेय, दीपान्जली श्रीवास्तव, समृद्धि कुशवाहा , डॉ. करुणा गुप्ता , प्रीति श्रीवास्तव, नित्यानंद तिवारी, अशोक सिंह , अर्जुन यादव , अर्जुन यादव, दमयंती मिश्रा, संगीता मिश्रा, सावित्री त्रिपाठी, अनिल पांडेय, लक्ष्मी, मंजू , सूरज अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…