Categories: Crime

माफिया के सहयोगियों की प्रॉपर्टी जब्त करने की तैयारी, कई लोगों के नाम से खरीदी है गाड़ी और मकान

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। माफिया विनोद उपाध्याय के साथ – साथ उसके सहयोगियों की संपति का ब्योरा पुलिस जुटाएगी। कई अन्य माफियाओं ने अपने करीबियों के नाम से प्रॉपर्टी बनाई है। उनको भी चिन्हित करके जब्ती की जाएगी। हाल-फिलहाल कुल नौ बदमाशों की करीब दो करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी समाने आ चुकी है। पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर डीएम का आदेेश जारी होने पर कार्रवाई की गई। जल्द ही कुछ नए नामों की सूची जारी हो जाएगी। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने विनोद उपाध्याय के साथ काम करने वालों की संपति खंगालने का आदेश दिया है। उसके साथ मुकदमे में शामिल रहे लोगों पर भी पुलिस की नजर है।

इनके प्रॉपर्टी की बनी लिस्ट, अन्य की तलाश
पुलिस की जांच में गोरखनाथ इलाके के रहने वाले विनोद उपाध्याय की 50 लाख, बड़हलगंज के खडेसरी के ललकू यादव उर्फ लालबाबू यादव की 13 लाख 69 हजार 130 रुपए, गीडा के चिरैयाडाड़ निवासी सोनू उर्फ सूरज यादव की 70 लाख, बड़हलगंज के भेड़ीडीह गांव के मयंक उर्फ मैक्स दुबे की बीस लाख, बड़हलगंज इलाके के मार्कंडेय यादव की 23.5 लाख, बेलीपार के महाडीह निवासी सूरज पासवान की 13 लाख 45 हजार, बेलीपार के डंवरपार निवासी अुर्जन पासवान की 96 लाख 75 हजार, झंगहा के शेषनाथ यादव की बीस लाख, बड़हलगंज के शैलेश यादव की करीब 25 लाख की कुल प्रॉपर्टी पर कार्रवाई हो चुकी है।

इनकी संपति भी होगी जब्त
बेलघाट के सुजीत गौड़, शैलेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र उर्फ पवन, बांसगांव के दुर्गा यादव, तिवारीपुर की रंभा देवी, गुलरिहा के राकेश यादव, बांसगांव के चूड़ामणि पाठक उर्फ संजय पाठक की रिपोर्ट भी तैयार डीएम को भेजी गई है। आदेश मिलते ही जब्ती की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago