Categories: Crime

क्या प्लान बना रहे गोरखपुर के नए एडीजी जोन, पढ़िए पूरी खबर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। एडीजी जोन अखिल कुमार ने शनिवार की सुबह कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रमुखों संग मीटिंग करते हुए उन्होंने जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीजी ने कहा कि जनता से संवाद स्‍थापित कर कानून- व्‍यवस्‍था को ठीक रखा जाएगा। नेपाल और बिहार बॉर्डर पर इंटे‍लीजेंस को मजबूत करने के साथ नियमित रूप से मीटिंग की जाएगी। गोरखनाथ मंदिर, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा- व्‍यवस्‍था की समीक्षा कर कमियों का दूर करेंगे।
बिहार, बेगूसराय के मूल निवासी वर्ष 1994 बैच के आईपीएस अखिल कुमार लखनऊ, गाजियाबाद, अलीगढ़, देवरिया, गाजीपुर, कानपुर देहात, कन्‍नौज, अमरोहा में एसएसपी/एसपी रह चुके हैं। 2010 में डीआईजी मेरठ बने, वहीं से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए। विदेश और जल संसाधन मंत्रालय में सेवा देने के बाद वापस लौटे। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि बतौर एडीजी जोन उनका यह पहला कार्यकाल है। इसके पूर्व वह देवरिया में एसपी रहे हैं, इसलिए क्षेत्र की समस्‍या से पूरी तरह से परिचित हैं। एडीजी ने कहा कि गांव जाते समय ही गोरखपुर आ पाना हो पाता था। ट्रैफिक की व्यवस्था में सुधार और जनसंवाद से समस्या के समाधान पर जोर देने की बात उन्होंने कही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago