होम आइसोलेशन में हैं तो व्हाट्सएप करें, मिलेगा ताजा भोजन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के कारण होम आइसोलेशन में रहने वालों को पाैष्टिक भोजन के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। इनरव्हील क्लब आफ गोरखपुर ने होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी है। एक व्हाट्सएप पर भोजन घर पहुंचाया जाएगा। पहले चरण में कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर थाना क्षेत्र में सुबह और शाम भोजन पहुंचाया जाएगा। बाद में इसका दायरा पूरे शहर में बढ़ाया जाएगा।

क्लब की अध्यक्ष कविता नेभानी ने कहा कि कोरोना इतना तेजी से बढ़ रहा है कि परिवार में एक सदस्य को हुआ तो सावधानी न बरतने पर दूसरे भी चपेट में आ जा रहे हैं। कई इलाकों में पूरा परिवार संक्रमित है। होमआइसोलेशन में लोग तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं लेकिन कमजोरी होने के कारण पौष्टिक भोजन नहीं तैयार कर पा रहे हैं। कई परिवारों को भूखा सोना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए क्लब ने निशुल्क भोजन बनवाकर घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था बनाई है।

इस समय करें व्हाट्सएप
अध्यक्ष कविता नेभानी ने बताया कि सुबह के भोजन के लिए सुबह आठ बजे और रात के भोजन के लिए शाम चार बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

इस नंबर पर करें व्हाट्सएप
कविता नेभानी ने कहा कि कोरोना संक्रमित परिवार को कम से कम एक सदस्य की कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट देनी होगी और पता और मोबाइल नंबर लिखकर बताना होगा। साथ में परिवार में सदस्यों की संख्या भी बतानी होगी।
व्हाट्सएप नंबर – 9682490230, 8400129981, 9648938302

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago