गुलरिहा इलाके में आनलाइन गेम खेलने से घरवालों ने रोका तो भाग गए तीन बच्चे

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के हेलानी टोला के रहने वाले तीन नाबालिग बच्चे आनलाइन गेम खेलने से रोकने पर नाराज होकर भाग गए। उनके लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। तीनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया है। बच्चों के बारे में सूचना देने वालों को एसएसपी दिनेश कुमार पी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

आनलाइन पढ़ाई करते हुए खेलने लगे थे गेम
घर छोड़कर भागे रोहन चौहान 14 वर्ष के पिता रामसिंह चौहान ने बताया कि कोरोना महामारी में बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई थी। स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल खरीदने का निर्देश मिला तो उन्होंने बच्चे को एंड्राइड मोबाइल खरीद कर दिया था। बच्चा ऑनलाइन पढ़ाई करते-करते ऑनलाइन गेम खेलने का आदी हो गया। दो माह पहले वे दुबई से घर आए तो बच्चे की हरकत के बारे में जानकारी हुई। उन्होंने मोबाइल पर प्रतिबंध लगाते हुए ऑनलाइन क्लासेज बंद करा दिया। उसके बाद उनका बच्चा गुमसुम रहने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मौका देखकर रोहन अपने साथियों के साथ मोबाइल में गेम डाउनलोड कर खेलने लगा।

तीनों की गुमशुदगी दर्ज, पुलिस कर रही तलाश
मंगलवार की सुबह रोहन घर से निकला और शाम को पहुंचा तो रामसिंह चौहान ने बेटे से दिन भर गायब रहने का कारण पूछते हुए डांट लगाई। उसके बाद ही गांव के दो अन्य लड़के रवि पुत्र मुंशी चौहान (12) और पुतुल गौड़ पुत्र पिंटू गौड़ (13) एक साथ तीनों घर निकले गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों में खोजबीन शुरू की गई। शाम तक पता नहीं चलने पर गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश कराई जाएगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago