Categories: HealthLatest News

सीएम योगी ने ली पीपीगंज के ओम अग्रहरि की सुधि, समुचित इलाज और आर्थिक सहायता के निर्देश

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर/ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के पीपीगंज निवासी पूर्व पार्षद ओम अग्रहरि के समुचित इलाज और आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी से ओम अग्रहरि की पत्नी ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। ओम अग्रहरि का लखनऊ के केजीएमयू के आईसीयू में गम्भीर हालत में इलाज चल रहा है। उनके इलाज के लिए पैसे की कमी होने पर स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया है।
पीपीगंज के वार्ड नंबर छह निवासी ओम अग्रहरि की पत्नी शिब्बू देवी ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा है कि ओम अग्रहरि को 19 अगस्त को गोरखपुर में भर्ती किया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें लखनऊ 28 अगस्त को रेफर कर दिया गया। उन्होंने पत्र में कहा है कि हमारी आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय है और परिवार में चार छोटी बच्चियां और दो छोटे बेटे हैं। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वह लखनऊ के केजीएमयू में इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। जिस कारण पति का जीवन संकट में है। उन्होंने सीएम योगी से पति के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग करने की गुहार लगाई थी। इसकी जानकारी होते ही सीएम योगी ने तत्काल अफसरों को समुचित इलाज और आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व इलाज में पैसे की कमी होने पर स्थानीय स्तर पर दर्जनों लोगों ने बढ़ चढ़कर ओम अग्रहरि की मदद की। यहां बता दें कि बापू पीजी कॉलेज पीपीगंज के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी रहे ओम अग्रहरि शुरुआत से ही हिंदू युवा वाहिनी से भी जुड़े रहे हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago