Categories: Crime

“प्रत्येक बुधवार पुलिस अधिकारी आपके द्वार” में निपटे 36 मामले, दरोगा और महिला कांस्टेबल लाइन हाजिर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर, चाय पंचायत संवाददाता।
जिले के थानों की कार्यप्रणाली सुधारने, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण, कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को आयोजित चौपाल में एसएसपी डॉ. विपिन टाडा थाना झंगहा पर मौजूद रहे। जनपद के अन्य 17 थानों पर राजपत्रित अधिकारियों ने सुबह 11 बजे से “पुलिस चौपाल” लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। रात 11 बजे तक चली चौपाल में थाने पर चौकीदारो और पुलिस कर्मियो से बात करके अधिकारियों ने निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना झंगहा पर जनता की समस्याओं को सुनकर 01 प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित भवन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बरही और मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। थाने के सीसीटीएनएस कार्यालय, थाने का रजिस्टर, थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, मेस इत्यादि का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र के चौकीदारो व BPO(बीट पुलिस आफिसर) के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एसपी सिटी ने दर्ज कराया मुकदमा
थाना रामगढ़ताल पर “पुलिस चौपाल” में एसपी सिटी सोनम कुमार मौजूद रहे। बेरोजगार युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर गुमराह कर ठगी करने वालों के खिलाफ प्राप्त तहरीर/सूचना के आधार पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया।

महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल महिला अपराध से सम्बन्धित पीड़ित से बात करके उनकी समस्याओं को सुनकर बीट क्षेत्र की महिला कांस्टेबल (BPO) से बताएंगी जिससे बीट आरक्षी पीड़ित की समस्या का निस्तारण कर सकें। महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कांस्टेबल पूजा की लापरवाही सामने आई। साथ ही एसआई विजय कुमार ने विवेचना में लापरवाही करते हुए अनावश्यक रूप से विवेचना लम्बित रखी। इसलिए एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस चौपाल में विभिन्न थानों पर कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से कुल 36 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 09 मुकदमें दर्ज हुए। 31 प्रकरणों में जांच जारी है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago