Categories: Latest News

सराहनीय कार्य कर बने मिसाल, प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने किया सम्मानित

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर चाय पंचायत संवाददाता।

गोरखपुर जर्नलिस्टट प्रेस क्लब कार्यकारणी ने सराहनीय कार्य करने वाले मीडिया कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया। गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाकर कई लोगों की जान बचाने का साहस दिखाने वाले टीवी चैनल के पत्रकार हरेंद्र धर दुबे, फोटोग्राफी के जरिए विभिन्न समस्याओं को उजागर करते हुए लोगों की मदद में सहयोग करने वाले फोटो जर्नलिस्ट राजेश राय और कोविड संक्रमण के दौरान पीड़ित होने के बावजूद अपने कामों की जिम्मेदारी निभाने वाले टीवी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट अखिलेश पांडेय को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रेस अध्यक्ष की पहल, अच्छे कार्य पर करेंगे सम्मानित
प्रेस क्लब अध्यक्ष मार्कंडेय मणि की पहल पर सराहनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने की परंपरा का आगाज हुआ है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मार्कंडेय मणि त्रिपाठी ने कहा कि हम विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं। फोटो जर्नलिस्ट राजेश राय ने अपने संस्थान से वीआरएस ले लिया है। जबकि हरेंद्र दुबे ने सिलेंडर की आग को बुझाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वह चाहते तो वीडियो बनाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दे सकते थे। लेकिन उन्होंने पत्रकारिता के साथ— साथ दायित्व भी निभाएं। अध्यक्ष ने कहा कि अलिखेश पांडेय हमारे बड़े भाई हैं। उनकी छाया में बहुत से लोगों ने वीडियो जर्नलिज्म सीखा है। अखिलेश पांडेय हम लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं। कोरोना संक्रमण से ठीक होते ही वह ​ड्यूटी पर आ गए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनोज यादव ने किया। इस दौरान प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष बैजू गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य अगंद प्रजापति, संजय कुमार, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

View Comments

  • शानदार प्रयास शानदार खबर पूरी टीम को बधाई

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

7 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

7 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

7 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago