Categories: Latest News

कुशीनगर की विकास यात्रा में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय, एयरपोर्ट पर हुई पहली पैसेंजर फ्लाइट की लैंडिंग और टेकआफ

Estimated reading time: 1 minute

– सीएम योगी ने दी बधाई, कहा- यह प्रदेश के समग्र विकास की उड़ान

– सांसद, विधायक व अधिकारियों ने किया पहले विमान से आए यात्रियों का स्वागत

गोरखपुर। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को पहले यात्री विमान के लैंड करते ही जनपद के साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा में स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के साथ ही आसपास व बिहार के सीमाई जिलों में रहने वालों के लिए अब दिल्ली दूर नहीं रही। अगले माह से कोलकाता और मुंबई की दूरी भी घंटे की गिनती में दो से तीन अंगुलियों पर सिमट जाएगी। कुशीनगर हवाई अड्डे से हवाई यात्राओं का संचालन प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेश के समग्र विकास की उड़ान बताते हुए सभी को बधाई दी है।

सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले यात्री विमान के रूप में स्पाइसजेट के जहाज ने शुक्रवार दोपहर बाद लैंडिंग की। विमान से आए यात्रियों का स्वागत कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, विधायक रजनीकांत मणि, एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों आदि ने की। यात्रियों को चंदन का तिलक लगाकर व गुलाब का फूल देकर उनका अभिनन्दन किया गया। बीस मिनट बाद इसी विमान ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों के साथ उड़ान भरी। दिल्ली से आने और जाने वाले यात्रियों के चेहरे पर छाई मुस्कान व उनका उमंग हवाई सेवा की सुविधा अहमियत साबित कर रही थी। यात्रियों ने इस महत्वपूर्ण सुविधा का श्रेय केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार को देते हुए उनका आभार जताया। विमान से 74 यात्री दिल्ली से कुशीनगर पहुंचे और इतने ही कुशीनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर निदेशक सांसद विजय दूबे ने केक काटा और सबसे पहले एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी और दिल्ली जा रहे पहले यात्री विष्णु को खिलाया। इसके पहले दिल्ली में कुशीनगर के लिए पहले यात्री अजय कुमार त्रिपाठी का अभिनंदन किया गया था।

2017 के बाद कुशीनगर के माथे से मिट रहा बीमारू का दाग
वास्तव में अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महत्व और बुद्धिस्ट पर्यटन विकास की असीम संभावनाओं के बावजूद कुशीनगर का शुमार कभी पूर्वी उत्तर प्रदेश के बेहद पिछड़े जिलों में होता था। सड़कें ही चलने लायक नहीं थीं, वहां हवाई यात्रा की बात ही अकल्पनीय लगती थी। पर, 2017 के बाद से जिले के माथे से बीमारू का दाग मिटता गया। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां पर्यटन विकास, विकास और निवेश की संभावनाओं को मुकाम देने के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर नए द्वार खोल गए। सीएम योगी की विशेष पहल पर बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी इसी दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी सौगात है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर को किया था। शुक्रवार को इस एयरपोर्ट का हवाई यात्रा के लिए विधिवत संचालन प्रारंभ हो गया।

सीएम ने दी बधाई, बताया समग्र विकास की उड़ान
कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले यात्री विमान की लैंडिंग व टेक ऑफ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को बधाई देतें हुए इसे समग्र विकास की उड़ान बताया है। सीएम ने एक ट्वीट में कहा, “कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई यात्राओं का संचालन आज से प्रारंभ हो गया है। यह महज किसी हवाई जहाज की उड़ान भर नहीं है, यह प्रदेश के समग्र विकास की उड़ान है। बीजेपी यूपी की सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। सभी को हार्दिक बधाई।”

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शेड्यूल
दिल्ली-कुशीनगर 12:00 – 1:35
कुशीनगर-दिल्ली 1:55 – 3:55
(प्रारंभ : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार)

कोलकाता-कुशीनगर 1:35 – 3:20
कुशीनगर-कोलकाता 3:40 – 5:15
(17 दिसम्बर से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)

मुंबई-कुशीनगर 12:10 – 2:25
कुशीनगर-मुंबई 3:00 – 5:35
(18 दिसम्बर से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार)

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

4 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago