Categories: Crime

पार्किंग में नहीं लगाई गाड़ी तो उठा ले जाएगी क्रेन, भरना होगा जुर्माना

Estimated reading time: 0 minutes

— गोलघर में जीडीए की मल्टीलेवल पार्किंग, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
— सुगम यातायात अभियान चलाकर पुलिस देगी जानकारी, फिर होगा एक्शन

गोरखपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और यातायाता नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए एसएसपी के निर्देश पर रविवार से सुगम यातायात अभियान की शुरूआत की गई। अगले सात दिनों तक ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों को उठाकर मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा कराएगी। इसका कोई जुर्माना नहीं लिया जाएगा। लेकिन इसके बाद गाड़ी का चालान काटते हुए नगर निगम की क्रेन का किराया लिया जाएगा। रविवार को मल्टी लेवल पार्किंंग में पहुंचे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसपी ट्रैफिक इंद्र प्रभा सिंह ने गोलघर से अभियान का शुभारंभ किया।

नो पार्किंग जोन में खड़े होते वाहन, लगता है जाम
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर लगातार काम हो रहा है। लेकिन इसके बाद भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। गोलघर में जलकल बिल्डिंग में मल्टी लेवल पार्किंग बनने के बाद भी लोग अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर रहे हैं। इससे गोलघर में ट्रैफिक व्यवस्था खराब बनी हुई है। प्रचार — प्रसार के लिए पांच नवंबर तक मल्टी लेवल पार्किंग को फ्री किया था। इसके बाद लोग अपने व्हीकल बाजार में खड़ी करने लगे। इसको देखते हुए सख्ती बरतने की तैयारी की गई है। इसलिए सोमवार से नो पार्किंग जोन में वाहनों को क्रेन से उठाकर मल्टी लेवल पार्किंग में पहुंचा दिया जाएगा। जगह—जगह बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सात दिन के बाद जुर्माना वसूलने और चालान काटने की कार्रवाई होगी।

मल्टी लेवल पार्किंग में इतना है शुल्क
फोर व्हीलर 25 रुपए
बाइक 10 रुपए
नोट : चार घंटे के बाद पार्किंग शुल्क बढ़ जाएगा।

“जीडीए के सहयोग से सघन अभियान चलाया जाएगा। पहले लोगों को पार्किंग की सुविधा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा।”
डॉ. विपिन ताडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

9 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

10 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

10 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago