Categories: CrimeLatest News

फलमंडी में लगी आग, 19 दुकानों में रखा लाखों का सामान राख, मुआवजे के लिए व्या​पारियों ने लगाया जाम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके फलमंडी में गुरुवार की देर रात आग लगने से 19 दुकानों में रखा डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक कीमत की फल और सब्जी जल गई। दमकल की आठ गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। छठ त्योहार के पहले हुई घटना से परेशान व्यापारियों ने मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे गोरखपुर-लखनऊ हाइवे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। विधायक विपिन सिंह, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुकानदारों को समझाबुझाकर जाम हटवाया। दुकानदारों के नुकसान का आंकलन करके उनको मुआवजा देने के लिए कार्रवाई जारी है।

रात में अचानक उठने लगी आग की लपटें
गुरुवार की रात में 12.30 बजे फलमंडी स्थित विशाल कुमार-रंजीत कुमार एंड कंपनी, रोशन कुमार-विवेक कुमार एंड कंपनी और सिद्धि विनायक एग्रो फर्म से आग की लपटें निकलता देख चौकीदार ने सूचना डायल —112 को दी। उसने दुकानदारों को भी बताया कि आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची तब तक 19 दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखे फल, लेजर बुक और नकदी भी आग की भेंट चढ़ गए। मंडी में फैल रही आग को बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियों को करीब चार घंटे मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि आग लगने कारण की जांच चल रही है।व्यापारियों से जानकारी लेकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

छठ की तैयारी में मंगाया सामान, हुआ भारी नुकसान
व्यापारियों ने पुलिस—प्रशासन के अधिकारियों को बताया कि छठ पर्व की वजह से उन्होंने एक दिन पहले ही बाहर से फल मंगाया था। शुक्रवार की सुबह से ग्राहक खरीदारी करने आ जाते। इस वजह से उन्होंने एडवांस में ही फल मंगा लिया। दिवाली होने से सभी कर्मचारी भी घर चले गए थे। आग से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। दुकानदारों की जमा पूंजी एडवांस फल मंगाने में खर्च हो गई थी जबकि दुकानों में रखे लेजर बुक जलने से लेनदेन का हिसाब भी खत्म हो गया। व्यापारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार सभी पीड़ितों को मुआवजा मुहैया कराए जिससे वह लोग दोबारा अपनी रोजी—रोटी शुरू कर सकें।

इनका हुआ काफी नुकसान
श्री सिद्धि विनायक फूड एजेंसी, रोशन कुमार-विवेक कुमार एंड कंपनी, सुरेश एंड कंपनी, सोनकर फ्रूट एजेंसी, दयानंद-धनेश प्रसाद एंड कंपनी, राजेश कुमार एंड कंपनी, कुशवाहा फ्रूट कंपनी, विकास कुमार-रितेश कुमार एंड कंपनी, लाल बहादुर एंड कंपनी, छेदीलाल एंड कंपनी, दुर्गा फ्रूट कंपनी, राजेश कुमार-बृजेश कुमार एंड कंपनी, दिलीप कुमार एंड कंपनी, अशोक कुमार सोनकर एंड कंपनी, विशाल कुमार-रंजीत कुमार एंड कंपनी, कृष्णा फ्रूट कंपनी, कल्लूनाथ एंड कंपनी, महाशिव रेड एप्पल एंड कंपनी व शंभू नाथ एंड कंपनी।

आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर भेज दी गई थीं। आग विकराल होने की वजह से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। इसका आंकलन करके रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
डीके सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गोरखपुर

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

10 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

10 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

11 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago