Categories: Latest News

गैस सिलेंडर रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के गंगेज चौराहा – अलीनगर रोड पर गुरुवार की रात करीब आठ बजे गैस रीफिलिंग की दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे गैस भर रहे दुकानदार की मौत हो गई। बगल में ऊनी कपड़ा बेच रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल की गाड़ियों ने आग को काबू किया। घटना से आसपास के लोग घंटों दहशत में रहे।
हुमायुंपुर दक्षिणी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय बांके कसेरा गंगेज चौराहा- अलीनगर रोड पर मंदिर के पास फुटपाथ किनारे टीनशेड में गैस सिलेंडर और स्टोव रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। 25 साल पुरानी दुकान में वह गैस रीफिलिंग भी करते थे।गुरुवार की रात करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते तभी जोर की आवाज भी सुनाई पड़ी। राहगीर और आसपास रहने वाले लोग सकते में आ गए। घटना स्थल के भगदड़ मच गई। गंगेज चौक पर खड़ी पुलिस पहुंचीं पुलिस ने इलाके की बिजली कटवाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से बांके कसेरा और बगल में ऊनी कपड़े बेच रहे उनके भांजे 50 वर्षीय सुभाष गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने बांके को मृत घोषित कर दिया। आग लगने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन, तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित, सीओ कोतवाली वीपी सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। कुछ लोगों ने सिलेंडर फटने की बात बताई। हालांकि जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago