Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। एसबीआई के योनो एप पर कई नए फीचर्स जुड़ गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को तमाम सुविधा मिलने लगी है। बैंक से जुड़े लोगों का कहना है कि यह पहले से ज्यादा सेफ भी है। भारतीय स्टेट बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग एप सर्विस योनो में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं जो उपभोक्ताओं के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसमें बैंक ने एक नई सुविधा को शुरू की है जिससे उपभोक्ता मोबाइल लॉग-इन किए बिना भी बिल का भुगतान कर सकेंगे। नए फीचर में योनो ग्राहक लॉन-इन और पासवर्ड डाले बिना ही अपने बैंक खाते का बैलेंस भी चेक कर सकेंगे।
पहले एप में लॉग इन आईडी और पासवर्ड डालना जरूरी होता था, लेकिन नए फीचर में केवल 6 अंकों को एक मोबाइल पिन डालना होगा। मोबाइल पिन भी दिए गए निर्देशों के बाद आसानी से जनरेट हो जाएगा।मोबाइल पिन से एसबीआई ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवा का उपयोग हो सकेगा। इस सेवा का लाभ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, फेस आईडेंटिफिकेशन और यूजर आईडी – पासवर्ड के जरिए भी किया जा सकता है। एप की मदद से एसबीआई कस्टमर बैंकिंग लेन – देन के साथ फिल्म देखने, शॉपिंग और यूपीआई पेमेंट की सुविधा भी है।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…