Categories: Latest News

गोरखपुर में शुरू हुआ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान

Estimated reading time: 1 minute

— 2003 के बाद पहली बार मतदाता सूची का गहन सत्यापन
— 7 फरवरी 2026 को जारी होगी अंतिम सूची

गोरखपुर।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद गोरखपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट स्थित पर्यटन भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इस अवधि में जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि सन् 2003 के बाद यह पहला अवसर है जब निर्वाचन आयोग इस स्तर पर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करा रहा है। अभियान का उद्देश्य सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई पात्र मतदाता वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम सूची में शामिल न हो।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात बीएलओ (Booth Level Officer) घर-घर जाकर मतदाताओं से विवरण एकत्र करेंगे और गणना प्रपत्र भरवाएँगे। प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 50 प्रपत्र भरने का लक्ष्य दिया गया है। यदि परिवार का कोई सदस्य नौकरी या पढ़ाई के कारण बाहर है, तो परिजन उसके स्थान पर फॉर्म भर सकते हैं। बीएलओ आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य सरकारी पहचान पत्र देखकर पहचान सत्यापित करेंगे, किन्तु कोई दस्तावेज़ जमा नहीं करना होगा।

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि एक व्यक्ति केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र का मतदाता हो सकता है। यदि किसी का नाम दो स्थानों पर दर्ज है, तो उसे अपने प्रपत्र में पुराने पते का उल्लेख कर नाम कटवाना होगा।
——————————
कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

गणना कार्य : 4 नवम्बर – 4 दिसम्बर 2025

ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन : 9 दिसम्बर 2025

दावे एवं आपत्तियाँ : 9 दिसम्बर 2025 – 8 जनवरी 2026

सुनवाई एवं निस्तारण : 9 दिसम्बर 2025 – 31 जनवरी 2026

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : 7 फरवरी 2026
————————

गोरखपुर में मतदाताओं की स्थिति

डीएम ने बताया कि वर्ष 2003 में जिले में 26,68,592 मतदाता थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 36,66,533 हो गई है। इनमें पुरुष 19,72,109, महिलाएं 16,94,178 और अन्य 246 हैं।
डीएम ने कहा कि “लगभग 10 लाख नए मतदाताओं का जुड़ना लोकतंत्र के प्रति गोरखपुरवासियों की जागरूकता का प्रमाण है।”
——————————
निर्वाचन व्यवस्था

जिले में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं — कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी, चौरीचौरा, बांसगांव और चिल्लूपार।
इनमें कुल 3,679 बीएलओ, 440 सुपरवाइजर, 9 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs), 45 सहायक अधिकारी (AEROs) तथा 2,063 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता होंगे।
———————————
त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि प्रवासन, मृत्यु, विवाह या दोहरे नाम जैसी त्रुटियों को सुधारने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा और कोई मृत या दोहरा नाम सूची में नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि यदि किसी का नाम सूची में शामिल नहीं होता है या त्रुटि रह जाती है, तो वह संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) के समक्ष आपत्ति दाखिल कर नाम जोड़ सकता है।
—————————————————
डीएम की अपील

डीएम दीपक मीणा ने सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से इस अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि “यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का कार्य है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

प्रेस वार्ता में उप जिलानिर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्रा, सहायक सूचना निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव सहित सभी तहसीलों के एसडीएम और निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

8 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

9 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago