Categories: Latest News

हम शपथ लेते हैं कि लोकतंत्र की मर्यादा बनाएं रखेंगे

Estimated reading time: 1 minute

• राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कमिश्नर ने दिलाई शपथ, शामिल रहे पुलिस- प्रशासन के अधिकारी, स्कूलों के बच्चे

गोरखपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सेंट एंड्रयूज डिग्री कालेज में कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने दिलाई शपथ दिलाई। हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं, कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अनुसरण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस मौके पर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक क्राइम अशोक कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया, तहसीलदार सदर डॉक्टर संजीव दीक्षित, 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, तहसील परिसर के सभी लेखपाल कानूनगो ने शपथ ली। इस मौके पर 10 निर्वाचन कार्ड का वितरण किया गया।

इसके साथ ही बीएलओ और सुपरवाइजर को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि राष्ट्रहित में जाति- धर्म, विशेष संप्रदाय से उठकर अपने मतदान का प्रयोग करें। गोरखपुर में लगभग एक करोड़ के आसपास मतदाता हैं। वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago