Categories: Latest News

भीषण ठंड के बीच गोरखपुर के सभी स्कूलों में 29 से 31 दिसंबर तक अवकाश

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। प्रदेश में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जनपद के सभी बोर्डों के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों में 29, 30 और 31 दिसंबर 2025 को छात्र‑छात्राओं की कक्षाएं बंद रहेंगी।आदेश में कहा गया है कि भीषण शीतलहर के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ताकि घने कोहरे और अत्यधिक कम तापमान में स्कूल आने‑जाने के दौरान होने वाली संभावित परेशानी से उन्हें बचाया जा सके। हालांकि इस अवधि में समस्त शिक्षक और गैर‑शैक्षिक कर्मचारी पूर्व निर्धारित समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य, बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तथा अन्य शैक्षिक गतिविधियां पूरी करेंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे ठंड से बचाव के लिए बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े उपलब्ध कराएं और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

18 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

18 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago