Categories: Latest News

ट्रेन में किट्टू का सफर, बच्चों में कौतूहल, बड़ों का मनोरंजन

Estimated reading time: 1 minute

– तीन वर्ष के डॉगी ने किया कमाल, 72 रुपये में मिली ‘विशेष सेवा’
– मिडिल बर्थ पर कंबल ओढ़कर आराम से करता रहा यात्रा

लखनऊ।
गोरखपुर से जम्मू तवी जा रही ट्रेन संख्या 12587 के कोच बी-6 में सोमवार को यात्रियों का ध्यान एक अनोखे यात्री ने अपनी ओर खींच लिया। कोच की बर्थ संख्या 51 (मिडिल) पर तीन वर्ष का डॉगी किट्टू लखनऊ तक सफर करता रहा। इस दौरान बच्चे जहाँ उसे देखकर उत्साहित रहे, वहीं बड़े भी उसके शांत और अनुशासित व्यवहार पर मुस्कुराते दिखाई दिए।


किट्टू के लिए रेलवे द्वारा 72 रुपये का टिकट जारी किया गया था। यात्रा के दौरान ट्रेन अटेंडेंट ने किट्टू को कंबल, चादर और तकिया उपलब्ध कराया। किट्टू पूरे समय बर्थ पर आराम से लेटा रहा और यात्रापथ का आनंद लेता रहा। यात्रियों के अनुसार किट्टू का सलीकेदार व्यवहार किसी विशेष श्रेणी के यात्री जैसा प्रतीत हो रहा था।

यात्रियों ने बताया कि किट्टू ने पूरे सफर के दौरान न कोई शोर किया और न ही किसी को परेशान किया। उसकी सहजता और खिलंदड़ेपन ने कोच का माहौल हल्का कर दिया। बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग—सभी उसके साथ फोटो खिंचवाते दिखे। कई यात्रियों ने चुटकी लेते हुए कहा कि किट्टू को मिली सेवाएँ सामान्य यात्रियों को भी कम ही मिल पाती हैं।

लखनऊ पहुँचने तक कोच का वातावरण पूरी तरह किट्टू-रंग में रंग चुका था। यात्रियों ने हँसी-ठिठोली के बीच कहा कि रेलवे को ऐसे अनुशासित और शांत यात्रियों को ‘विशेष यात्री श्रेणी’ का दर्जा देना चाहिए।

कुल मिलाकर, किट्टू की यह यात्रा यात्रियों के लिए मनोरंजन और कौतूहल का विषय बनी रही। उसकी मासूमियत ने यह संदेश भी दिया कि अनुशासित व्यवहार यात्रा को सहज और सुखद बनाता है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

9 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

10 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

10 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago