Categories: CoronaCrime

बीवी बोली कोरोना संग मत लाना, गोरखपुर के नौसढ़ में छत पर चढ़ लटका युवक

Estimated reading time: 1 minute

पुणे से लौट रहा था बिहार के सीवान का युवक, गोरखपुर आकर किया फोन तो हुआ विवाद

गोरखपुर। पुणे से पैदल लौट कर सीवान जा रहे कामगार बीवी से मोबाइल पर हॉट टॉक होने पर सुसाइड की नीयत से नौसढ़ चौराहे पर दो मंजिला मकान की रेलिंग पर लटक गया। उसने गले में गमछे का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

पुणे से बिहार लौट रहा था युवक

बिहार, सीवान जिले के चैनपुर छितौनी का दीपक पटेल उर्फ दीपू, पुणे में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में काम करता है। लॉक डाउन में काम बंद हो गया। करीब 1974 किमी दूर से वह पैदल चल पड़ा। रास्ते मे कभी उसे ट्रक मिला तो कभी कोई और वाहन। मंगलवार की रात वह नौसढ़ आया। उसके कुछ साथी भी थे। सभी रोडवेज बस स्टेशन के पास सो गए। रात में ही उसने पत्नी से बात की। उसके घर जाने की बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी से बात करते हुए हुए उसके मोबाइल का पैसा ख़त्म होने से काल ड्राप हो गई। बुधवार की सुबह 5.30 बजे अचानक ही वह बस स्टेशन के सामने किसी तरह से रामचंद्र गुप्ता के मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। उसके गमछे से फांसी का फंदा बनाकर रेलिंग से लटकने पर लोग सकते में आ गए।

पुलिस से समझा बुझाकर कर उतारा नीचे

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर गई।
लटक रहे युवक को समझाने की कोशिश की। पत्नी से बात करने के लिए वह बार-बार मोबाइल फोन की मांग करता रहा। चौकी इंचार्ज भूपेन्‍द्र तिवारी, सिपाही वीरेन्द्र कुमार और रामजीत चौधरी ने बगल के मकान की छत से लटक रहे युवक को बचाया। सिपाहियों को सम्मानित करने की मांग लोगों ने की है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago