Categories: CoronaHealth

लॉकडाउन : गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देगा टाइमनियर हॉस्पिटल

Estimated reading time: 1 minute

डॉ. शशिकांत दीक्षित और डॉक्टर नीलम दीक्षित की सराहनीय पहल

– महाविद्यालय के सम्यक विकास के लिए हम सब प्रतिबद्ध: डॉ. पूनम शुक्ला

– फोन पर दोपहर 12 से 2 बजे के बीच देंगे इलाज की मुफ्त सलाह

– शैक्षणिक, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियों में पूर्वांचल के साथ समूचे देश को महाविद्यालय ने किया गर्वान्वित

गोरखपुर। लॉकडाउन के कारण ज्यादातर लोग इलाज के लिए अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं। कोरोना के चलते वैसे ही अस्पतालों में आम मरीजों को संक्रमण का खतरा है। इसको देखते हुए गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. पूनम शुक्ला के अभिनव पहल से महाविद्यालय की छात्राओं , शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के लिए शहर के टाइमनियर हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक, यूपी रत्न से सम्मानित लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. शशिकांत दीक्षित (एमबीबीएस/एमएस), वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम दीक्षित से निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के लिए आग्रह किया गया जिसे चिकित्सकों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
अब प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक डॉ. शशिकांत दीक्षित( मोबाइल 7007150339) तथा डॉ. नीलम दीक्षित (8948021718) से सम्पर्क कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. पूनम शुक्ला ने बताया कि अपनी सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियों में पूर्वांचल के साथ समूचे देश को इस महाविद्यालय ने गर्वान्वित किया है। विगत कई साल से सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यहां की छात्राओं का उल्लेखनीय योगदान रहा है। इसके लिए यहाँ की श्रेष्ठ शिक्षिकाएं , स्टॉफ के साथ एनएसएस और एनसीसी विभाग के लोग बधाई के पात्र है। महाविद्यालय के सम्यक विकास के लिए हम सब प्रतिबद्ध है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago