मुंबई में अब का बा, गोरखपुर में होई​ फिल्म क शूटिंग

Estimated reading time: 1 minute

— गोरखपुर में बेव सीरिज बनाने की तैयारी में रवि किशन
— एक यूनिट ने डाला डेरा, खड़राइच में बना रहे फिल्म
— मंगलवार को सहारा स्टेट में होगा एक अन्य फिल्म का मुर्हूत

गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने फिल्मों की शूटिंग के अपने वादे को निभाने की पहल कर दी है। वह गोरखपुर में वेब सीरीज ‘क्राइम स्टॉप’ की शूटिंग की तैयारी कर चुके हैं। 500 एपिसोड वाले वेब सीरीज की शुरूआती शूटिंग शहर के विभिन्न लोकेशनों पर होगी। सांसद ने कहा कि गोरखपुर का तेजी से विकास हुआ है। रामगढ़ताल की खूबसूरती ने मुंबई के मरीन ड्राइव को पीछे छोड़ दिया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर, एम्स, खाद कारखाना, रेलवे स्टेशन, चिड़ियाघर, कुसम्ही जंगल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर सहित कई जगहों पर शूटिंग की जाएगी।

भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग का हब बनेगा गोरखपुर
भाजपा सांसद रवि किशन ने बताया कि एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही है। सहारा इस्टेट क्लब और रामगढ़ताल के आसपास शूटिंग हुई है। जल्द ही दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भी शूटिंग के लिए गोरखपुर आएंगी। गोरखपुर भोजपुरी कलाकारों की पहली पसंद बनकर उभरा है। इसी महीने एक और भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।


कुसम्ही में चल रही फिल्म की शूटिंग
रेड आई मूवी क्रिएशन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘रूप मेरे प्यार का’ शुभ मुहूर्त रेलवे स्टेशन के होटल से हुआ था। 22 सितंबर से फिल्म की शूटिंग कुसम्हीं— खड़राइच और माड़ापार में चल रही है। सोमवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद शाही के मकान पर शूटिंग हुई। गोरखपुर के रहने वाले प्रोड्यूसर की इस फिल्म को पूरी फैमिली संग मिलकर देखा जा सकता है। भोजपुरी फिल्म रूप तेरे प्यार का के निर्माता गिरीश्वर दूबे हैं। फिल्म के निर्देशक का छायांकन दिलीप जान का हैं। सह निर्मात्री दीपिका दूबे हैं। कथा पटकथा व संवाद संजय महतो ने लिखा है। संगीतकार कृष्णा बेदर्दी व अनुज तिवारी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, कृष्णा बेदर्दी, शेखर मधुर, निर्मल विवेक का है। फिल्म में मारधाड़ हीरा यादव का है।

टेक्निशियन डीओपी जोगिंदर सिंह हुंदल पाजी हैं। फ़िल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव ने बताया कि मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे, मणि भट्टाचार्य, आकांक्षा दूबे, पवन यादव, मनोज सिंह टाइगर, अयाज खान, हीरालाल यादव, डॉक्टर बी एम राय, एस डी गौतम, मालती चौधरी, ललिता पांडेय, विकास, सुरेश पांडेय, दिव्या शर्मा, राजन जी, सतीश देहाती, डॉ. रमेश, संजय महतो, अनुज लाल भोजपुरिया, निखिल जयसवाल, दीपक दीवाना, प्रदीप कुमार, रागिनी यादव, ओजस दूबे, तेजस दूबे, नीरज महतो, निखिल सागर, टी एन पाठक, प्रदीप कुमार भोजपुरिया, मन्नू मलिक हैं।


मंगलवार को सहारा स्टेट में होगा फिल्म का मुहुर्त
सहारा स्टेट के सहारा क्लब में 29 सितंबर, मंगलवार को फिल्म ‘जिंदगी बन गई हो तुम’ का महूर्त शेड्यूल है। डाइरेक्टर अरूण राज ने बताया कि शुभम तिवारी, गणेश गुप्ता, ​गोरखपुर शहर की रहने वाली रीतू सिंह, देव सिंह, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, सोनम तिवारी, किरन यादव, जय नीलम, ​नीवेश त्रिपाठी इस फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं। प्रोड्यूसर किशोर यादव हैं जबकि ​ले​खक राकेश त्रिपाठी, डाइरेक्टर आफ फोटाग्राफी माही जी, गीत—संगीत विनय विहारी के हैं।

गोरखपुर में मिलता सहयोग, खूबसूरत लोकेशन मौजूद
सितंबर माह में कई फिल्मों की शूटिंग शुरू हुई है। अक्टूबर और नवंबर में भी कई निर्माता— निर्देशकों ने गोरखपुर में शूटिंग के लिए लोकेशन हंट किया है। फिल्म यूनिट के ठहरने से होटलों संचालकों को रोजगार मिला है। लोकल कलाकारों को काम भी मिल रहा है। गोरखपुर के पास— पड़ोस बस्ती, संतकबीर नगर सहित कई जगहों पर फिल्मों की शूटिंग चल रही है। गोरखपुर के रहने वाले निर्देशक सुनील मांझी, पूजा सहित अन्य कलाकार पिछले एक पखवारे से फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं।

रिपोर्ट — चाय पंचायत टीम

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago