Categories: Crime

चिलुआताल से लापता युवक की हत्या, मानीराम-कुदरिहा बंधे पर फेंका शव

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। महाशिवरात्रि के दिन घर से लापता युवक की लाश मानीराम- कुदरिहा बंधे के पास झाड़ियों में बुधवार की सुबह मिली। युवक की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी श्रवण के बेटे नकुल (20 ) के रूप में हुई। उसका मोबाइल और बाइक गायब है। आशंका जताई जा रही है किसी दूसरी जगह पर हत्या करने के बाद वहां लाश फेंकी गई है। डीआईजी- एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करके पुलिस टीम को घटना के पर्दाफाश की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहाकि जल्द ही युवक के कत्ल में शामिल लोग पकड़ लिए जाएंगे।

फोन आने पर घर से निकला, हुआ लापता
चिलुआताल के सोनबरसा का नकुल दो भाइयों में छोटा है। उसकी शादी 15 दिसंबर 2020 को पनियरा के रामनगर, हुड़रा ने हुई थी। गुरुवार को नकुल अपने पड़ोसी रविंद्र के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने के बाद किसी का फोन आया। थोड़ी देर बाद वापस आने की बात कहकर वह घर से निकल गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। उसके घर न लौटने पर पर पिता अनिरुद्ध ने आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद चिलुआताल में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करा दी। बुधवार की सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने लाश देखकर शोर मचाया। जानकारी पाकर पुलिस पहुंची तो पहचान हुई। नकुल की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक की जीभ निकली हुई थी। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि उसका गला दबाया गया था। दोनों हाथ के पंजे और दाहिने पैर के घुटने के नीचे का हिस्सा गायब था। पुलिस का कहना है कि उसे जानवर खा गए होंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना की छानबीन जारी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
जोगेंद्र कुमार, डीआईजी- एसएसपी

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago