Categories: NationalNewsPolitics

सीएम योगी ने गोरखपुर से भरा पर्चा, अमित शाह रहे मौजूद, शहर में उमड़ी भीड़

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन कर दिया है। गोरखपुर कलेक्‍ट्रेट के कमरा नंबर-24 में सीएम के पर्चा भरने के दौरान वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इसके पहले दोनों नेताओं ने एमपी इंटर कालेज मैदान पर एक सभा को सम्‍बोधित किया।

300 पार के संकल्प से यूपी में इतिहास दोहराएगी भाजपा : अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को यूपी के विधानसभा चुनाव में 300 पार सीटों के जीत का संकल्प दिलाते हुए पूरी दमदारी से कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पप्रचंडं बहुमत से दोबारा सरकार बनाकर इतिहास दोहराएगी। 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के संसदीय चुनाव की भांति ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का रास्ता अख्तियार करते हुए यहां की जनता एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत की जीत सौंपने जा रही है।

श्री शाह शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन पत्र दाखिला से पूर्व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश में सुरक्षा विकास और सुशासन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना की, कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया तो वहीं पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। श्री शाह ने कहा कि आज उन्हें वर्ष 2013 का वह दौर याद आता है जब उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए यूपी का प्रभारी बनाया गया था। उस समय मीडिया के साथी कहा करते थे कि कि कहां भेजा जा रहा है आपको, वहां तो भाजपा डबल डिजिट में भी नहीं आएगी। पर नरेंद्र मोदी के विजन, कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के समर्थन से विपक्ष की सभी पार्टियां मिलकर भी डबल डिजिट में नहीं आ सकीं। जबकि हमने 73 संसदीय सीटें जीतीं। इसी तरह 2017 के विधानसभा चुनाव में जब हम कहते थे कि भाजपा 300 पार तो हमारा मखौल उड़ाया जाता था। इस चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने 300 पार के संकल्प को पूरा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया और 2019 के लोकसभा चुनाव आते-आते योगी जी ने सुशासन की नीव रख दी। 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बनाया गया था। तब भुवनेश्वर की कार्यकारिणी में मैंने कहा था इक्का-दुक्का जो बचे हों, वह भी साथ हो जाएं, कर लो दो दो हाथ। चुनाव में महागठबंधन ढेर हुआ और भाजपा को फिर से 65 सीटें मिलीं। इस चुनाव में भी प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन है। जनता भाजपा के साथ है और हम विधानसभा चुनाव में 300 पार के संकल्प को पूरा कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही उत्तर प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बना सकती है। श्री शाह ने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाने और विनम्रता पूर्वक समर्थन व सहयोग मांगने की नसीहत दी।

यूपी को मोदी का दुलार, योगी की कर्मठता की सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र भी यूपी है। उत्तर प्रदेश को मोदी जी का दुलार मिलता है तो इसे योगी जी की कर्मठता की सौगात भी मिली है। मोदी जी कहा करते हैं कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। मोदी जी व योगी जी ने न सिर्फ इस प्रदेश का विकास किया है बल्कि जन-जन के उत्थान में भी लगे हैं।

माफिया या तो जेल में या सपा प्रत्याशियों की सूची में
यूपी में सुदृढ़ कानून व्यवस्था को लेकर श्री शाह ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। कहा कि उत्तर प्रदेश को माफियाओं के चलते जाना जाता था। योगी जी ने इसे माफियाओं से मुक्त कराया है। माफिया या तो प्रदेश के जेलों में हैं, यूपी के बाहर हैं या फिर सपा के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची में। पहले यूपी की पुलिस माफिया से डरती थी जबकि आज माफिया पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर करते हैं। यह योगी जी की बहुत बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि 25 साल बाद सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जेल की सलाखों के पीछे हैं। यूपी की जनता उनके आतंक से मुक्त हुई है। इस दौरान सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए गृह मंत्री ने कहा, “अखिलेश बाबू, अब आपकी या माफियाओं के आने की कोई संभावना नहीं है।”

बीजेपी ही सुरक्षित रख सकती है यूपी को
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ही यूपी को सुरक्षित रख सकती है। यहां के लोगों का सम्मान बचाकर उन्हें जीने का और विकास के पथ पर अग्रसर होने का मौका दे सकती है। 15 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठा सकती है।

आज यूपी 45 योजनाओं में नम्बर वन
श्री शाह ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में पीएम मोदी द्वारा लागू जनकल्याणकारी योजनाओं का शानदार क्रियान्वयन हुआ है। केंद्र की 73 योजनाओं में उत्तर प्रदेश एक से पांच रैंकिंग के बीच है। 45 योजनाओं में तो नम्बर वन है। यूपी में 1.73 करोड़ महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 1.82 करोड़ परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन और 43.5 लाख लोगों को पीएम आवास की सौगात भाजपा से सरकार ने दी है। कोरोना पर काबू के लिए मुफ्त वैक्सीन देने में यूपी पूरे देश में अग्रणी है। यहां 15 करोड़ लोगों को दो साल के लिए मोदी सरकार ने मुफ्त राशन की व्यवस्था की है जिसमे योगी जी ने खाद्य तेल, दाल और नमक को भी जोड़ दिया है।

गोरक्षपीठ के सेवा भाव को किया याद, दी गोरखपुर की नई परिभाषा
अपने संबोधन में श्री शाह ने गोरखपुर की धरा को पावन बताते हुए कहा कि गोरखपुर भगवान बुद्ध, भगवान महावीर,गुरु गोरखनाथ औऱ संत कबीर की कर्मभूमि है। इस पावन भूमि पर उन्हें योगी जी का पर्चा भरवाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों ने गोरखपुर को संरक्षित करने और संवारने का काम किया है । योगी जी के गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी ने समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने का देश के सामने बहुत बड़ा उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि मैं गोरखपुर आता जाता रहा हूं। बीते 5 साल में सीएम योगी के कार्यकाल में गोरखपुर का सौंदर्य और इसकी जवानी बढ़ती ही जा रही है। जबकि इसी गोरखपुर को कभी यूपी और बिहार के माफियाओं के छिपने का स्थान माना जाता था। यहां जापानी बुखार (इंसेफ्लाइटिस) से प्रतिवर्ष हजारों बच्चे और समय काल के गाल में समा जाते थे। भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया तो उन्होंने इस पर काबू पा लिया। आज इंसेफेलाइटिस के 90 प्रतिशत केस कम हो गए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने गोरखपुर की नई परिभाषा भी सबके सामने रखी। उन्होंने कहा कि G का मतलब गंगा एक्सप्रेसवे, O का मतलब ऑर्गेनिक खेती, R मतलब रोड, A यानी एम्स, KH यानी खाद कारखाना, PU का अर्थ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और R का मतलब रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago