आधी रात को जेल से हुई डॉ. कफील की रिहाई, हाई कोर्ट ने दिया था तुरंत छोड़ने का आदेश

Estimated reading time: 1 minute

– ऑक्सीजन कांड से चर्चा में आए डॉ. कफील
– 2017 में 10, 11 अगस्त की रात 60 से अधिक बच्चों की हुई थी मौत
– तत्कालीन प्रिंसिपल और डा. कफिल सहित अन्य पर दर्ज हुआ था मुकदमा

गोरखपुर। मंगलवार को प्रयागराज हाई कोर्ट ने एनएसए हटाने का आदेश जारी करते हुए डॉक्टर कफील खान को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया। आधी रात को ही जेल प्रशासन ने उनको रिहा कर दिया। डॉ. कफील पर एनएसए लगाने को गलत कार्रवाई बताते हुए चुनौती दी गई थी। डॉ. कफील की मां नुजहत परवीन की ओर से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की गई थी। इस पर फैसला सुनाते हुए प्रयागराज हाई कोर्ट ने कहा कि अलीगढ़ डीएम की ओर से 13 फरवरी, 2020 को पारित आदेश (एनएसए की कार्रवाई) गैरकानूनी है। कफील खान को हिरासत में लेने की अवधि का विस्तार भी अवैध है। कोर्ट ने डॉ. कफील खान को तुरंत रिहा करने का आदेश जारी किया। पिछले छह माह से डॉ. कफील जेल में थे। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 (2) के तहत 13 फरवरी 2020 को अलीगढ़ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर डॉक्टर कफील को निरुद्ध किया गया। उनकी रिहाई से समर्थकों में खुशी है। परिजनों ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई।


60 बच्चों की मौत, चर्चा में डॉक्टर कफील
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में वर्ष 2017 के अगस्त माह में 60 से अधिक बच्चों की मौत के बाद बाल रोग विभाग में तैनात डॉक्टर कफील खान चर्चा में आए। इस मामले में तत्कालीन प्राचार्य डा. राजीव मिश्र, उनकी पत्नी और डा. कफिल सहित कई अन्य को बच्चों की मौत का जिम्मेदार मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। एक-एक करके सभी आरोपियों को जमानत मिल गई। डॉक्टर कफील भी जमानत पर छूटे तो उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि वह अपने कामों से गवर्नमेंट को बदनाम करने की कोशिश करने में लगे रहे। एक दिन अचानक ही बहराइच के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर बच्चों का उपचार करने लगे। अस्पताल प्रशासन को जानकारी हुई तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने ​गिरफ्तार किया।

सीएए के खिलाफ भाषण देने में हुई गिरफ्तारी
डॉक्टर कफील पर आरोप है कि उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाषण दिया। उनके भाषण देने से माहौल खराब होने पर पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया। उनको मथुरा जेल में रखा गया। डॉक्टर कफील की जमानत के लिए याचिका दाखिल हुई। जमानत मिलने पर उनकी रिहाई होती। इसके पहले ही उन पर एनएसए की कार्रवाई हो गई। इस मामले में याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने डॉक्टर कफील पर लगे एनएसए को गलत बताते हुए तत्काल रिहाई का आदेश दिया। डॉ. कफील के भाई आदिल खान ने हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए इसे सच्चाई की जीत बताया। आदेश मिलते ही लोग मथुरा रवाना हो गए। रात में करीब 12 बजे डॉ. कफील को जेल प्रशासन ने रिहा कर दिया। बताया जा रहा है वह अपने छोटे भाई कासिफ जमाल के साथ दिल्ली चले गए हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago