Categories: HealthNews

स्वास्थ्य परिचर्चा में जाना: कैसे बेहतर हो हेल्थ, रक्तदान के लिए किया प्रोत्साहित

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर, चाय पंचायत संवाददाता।

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय और स्कूल ऑफ नर्सिंग गंगोत्री देवी के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी क्लब गोरखपुर के बैनर तले नाइन फाउंडेशन के साथ वरिष्ठ महिला चिकित्सिकों ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान और चिकित्सकीय संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी रीना त्रिपाठी, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम शुक्ला, उप प्राचार्या डॉ प्रियंका त्रिपाठी, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य लोरिटा याकूब के नेतृत्व में और रोटरी क्लब के अध्यक्ष सर्वेश दूबे व सचिव सतीश राय की मौजूदगी में डॉ. आरपी शुक्ला, डॉ. बबिता शुक्ला, डॉ. मीता अग्रवाल, डॉ. विभा सिंह, डॉ. निष्ठा नांगलिया, डॉ. अमरेश अस्थाना, डॉ. मंजू केडिया, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. मिहिर कुमार, डॉ. अर्पित श्रीवास्तव और डॉ अमित सिंह ने छात्राओं के साथ स्वास्थ्य को लेकर परिचर्चा की। उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर भी अपनी राय दी। कार्यक्रम में कॉलेज के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि पीड़ित की चिकित्सा सेवाकर उन्हें स्वस्थ करना सर्वोत्तम मानव धर्म है, इसी धर्म का पालन करने के कारण चिकित्सकों को धरती का भगवान कहा जाता है।

गाजर, ब्रोकली, पालक की सब्जी आहार में जरूरी
इस अवसर पर डॉ. अजिता श्रीवास्तव, डॉ. शीला त्रिपाठी, डॉ. कुमुद त्रिपाठी, डॉ. ममता, डॉ. शिप्रा, डॉ. आभा, श्वेता,आराधना, विभा,नीतू, नित्यानन्द तिवारी, देवेंद्र चौधरी,अर्जुन यादव का विशेष योगदान रहा। रोटरी क्लब की तरफ़ से रोट मयंकेश्वर पांडेय, रोट प्रवीन आर्या,रोट रोहित,रोट महावीर प्रसाद कंडोई, रोट पुरषोत्तम रामरायका, रोट आशीष दास, रोट सुधा मोदी समेत अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम संयोजक रीना त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया। छात्राओं के कम हीमोग्लोबिन स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भोजन में जरूरी पोषक-तत्व जैसे कॉर्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, कैलशियम, आयरन पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए। प्रत्येक दिन 2.5 कप सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनमें गाजर, ब्रोकली, पालक को प्रमुखता से शामिल करना जरूरी है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago