Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। मोबाइल के रेडिएशन का इफेक्ट हो या कैंसर पीड़ितों के उपचार का मामला, देसी गाय का गोबर हर मामले में लाभकारी है। गोरखपुर महोत्सव में पहली बार देसी गाय के गोबर के बने प्रोडक्ट्स के स्टाल भी लगे हैं।
इनमें गोबर से बने भगवान श्री गणेश, श्रीराम, माता सीता सहित कई देवी देवताओं की आकृति बनाई गई है। साथ ही ॐ और कमल का फूल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस स्टाल पर गोबर से बनी तस्वीर स्वछता का संदेश दे रही है।
गोमय बसती लक्ष्मी, हर शुभ कार्य में प्रयोग
गौ विज्ञान अनुसंधान देवलापार के कलाकारों ने गोबर को ही कलाकृति का रूप दिया है। विनय श्रीवास्तव ने बताया कि इन आकृतियों को बनाने के लिए देसी गाय के गोबर का इस्तेमाल होता है। इसकी प्राकृतिक खासियत है कि एक पतली परत होने से गंध नहीं आती। गोबर के पेस्ट को सांचों में ढालकर आकृति बनती है। फिर इस पर पेंट लगाकर सुंदरता बढ़ाई जाती है। देसी गाय के गोबर की खासियत है कि वह विभिन्न प्रकार के रेडिएशन कम करता है। इसके प्रयोग से कैंसर जैसी घातक बीमारी के कीटाणु भी मर जाते हैं। इसलिए हर शुभ कार्य में गाय के गौरी-गणेश भी बनाए जाते हैं।
महंगा है गोबर का बना कमल का फूल
विनय ने बताया 150 रुपए में गणेश की मूर्ति, सवास्तिक 400 रुपए, श्रीराम 2100, कमल का फूल 2500, मोबाइल स्टैंड 300, गणपति दरबार 500, पेन स्टैंड 250 रुपए में मिल रहा है। चाबी रिंग सहित कई वस्तुएं उपलब्ध हैं।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…