Categories: Entertainment

गोरखपुर महोत्सव: शहर छोटा हो या बड़ा, कार्यक्रम किसी स्तर का हो, पूरी तैयारी से मंच पर पहुँचती हैं अनुराधा पौडवाल

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। “हैरान हूं मैं आप की जुल्फों को देखकर ……तारीफ करना हुस्न की मरदों की अदा..।” जैसे गानों को गाकर कभी युवाओं के दिलों पर राज करने वाली फेमस सिंगर अनुराधा पौडवाल मंगलवार को गोरखपुर महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए पहुँची। इसके पूर्व उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। टी- सीरीज के भक्ति गीतों की कड़ी में सैकड़ों भक्ति गीत गाकर हर घर में अपनी पैठ बना चुकी अनुराधा पौडवाल ने कहाकि
समय की बदलती धारा के साथ संगीत भी बदलता है। हर दौर में एक अलग संगीत होता है। जैसा समय होता है वैसा ही संगीत का चलन होता है। उन्होंने कहा कि भजन गायन से सुकून मिलता है। यह परमात्मा का एहसास कराने वाला संगीत है। हम जैसा संगीत सुनते हैं वैसा ही असर पड़ता है।

फिल्मों में प्लेबैक सिंगर, कई भाषाओं में गायन
अनुराधा ने भजन के साथ ही पंजाबी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया और नेपाली भाषा में भी गाने गाए हैं। फिल्मी गीतों के साथ भजन गाकर भी काफी नाम कमाया है। उन्होंने कहाकि
संगीत ऐसी कला है जो किसी के सिखाने से नहीं आती। इसके लिए खुद को समर्पित करना पड़ता है। दिल से अभ्यास करके हम मंजिल के करीब पहुंचते हैं। मैं आज भी ठीक उसी तरह से अभ्यास करती हूं जैसा शुरुआती दौर में करती थी।

कहीं हो कार्यक्रम, करती हूं पूरी तैयारी
अनुराधा पौडवाल कहती हैं कि कार्यक्रम कहीं भी हो। शहर छोटा हो या बड़ा, बड़े स्तर का कार्यक्रम हो या न हो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रस्तुति के लिए मैं तैयारी पूरी शिद्दत और गंभीरता से करती हूं। हर शहर और उसके दर्शकों की अपनी अलग- अलग गरिमा होती है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago