Categories: Entertainment

गोरखपुर महोत्सव: वायरल हुआ कलाकारों का वीडियो, पब्लिक में बढ़ा उत्साह

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव 2020 में होने वाली प्रस्तुतियां लोगों को खूब लुभाएंगी। इस बार सोनू निगम, अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, राजू श्रीवास्तव सहित कई कलाकार मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
बुधवार को कलाकारों के मैसेज का वीडियो खूब वायरल हुआ। कलाकारों ने बाबा गोरखनाथ की धरती पर आने की प्रसन्नता जताई है। कलाकारों ने सभी को महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया है।

गोरखपुर महोत्सव में पहले दिन 11 जनवरी की रात ‘बालीवुड नाइट’ को अलका याज्ञनिक अपने सुरीले आवाज और दमदार गीतों से यादगार बनाएंगी। अलका ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि वह गोरखपुर आने को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि गोरखपुर की जनता बड़ी संख्या में उन्हें सुनने के लिए आएगी। महोत्सव के अंतिम दिन 13 जनवरी को ‘भजन संध्या में अनुराधा पौडवाल आकर्षण में रहेंगी। उन्होंने बाबा गोरखनाथ की धरती पर फिर आने को लेकर खुशी जताई है और विश्वास दिलाया है कि जो लोग भी उन्हें सुनने आएंगे, उन्हें उनके भजनों पर झूमने के लिए मजबूर होना होगा।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने सभी को हंसाकर लोटपोट कर देने की गारंटी दी है। राजू की कॉमेडी नाइट महोत्सव के दूसरे दिन 12 जनवरी को आयोजित है। मशहूर लोक गायक भरत शर्मा व्यास ने अपने भोजपुरी गीतों को सुनने के लिए गोरखपुरवासियों को निमंत्रण दिया है। व्यास 12 जनवरी को भोजपुरी नाइट में अपने सुर का जलवा बिखेरने आ रहे हैं।

सिंगर सोनू निगम ने कहा है कि वो पहली बार गोरखपुर आ रहे हैं। यहां आकर गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन भी करेंगे। उनके गीत सुनने को लोगों की भीड़ उमड़ेगी। सोनू निगम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago