अमेरिका में जज बनकर गोरखपुर की बेटी ने बिखेरी अपनी चमक

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। यूपी ईस्ट की बेटियां अपने क़ाब्लियत के दम पर समाज के मुख्तलिफ हलकों में अपना नाम रौशन कर रही हैं, बात अगर तालीम की हो, या फिर सेहत और हिफाज़त की, या फिर इंसाफ दिलाने की, इन बेटियों ने हर शोबे में कामयाबी की नई – नई इबारत लिखी है, कामयाबी की इस रवायत को आगे बढ़ाते हुए सामिया नसीम ने अमेरिका में जज बनकर यूपी ही नहीं। बल्कि हिंदुस्तान का सरबुलंद किया है, सामिया नसीम के कुनबे का ताल्लुक यूपी के ज़िला गोरखपुर से है।

बता दें कि गोरखपुर की बेटी सामिया नसीम को अमेरिका के शिकागो में बतौर जज मुन्तखिब किया गया है, अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने शिकागो के लिए सामिया नसीम को जज के ओहदे पर तैनात किया है, सामिया ने इमीग्रेेेेशन जज केे ओहदे पर गुजिशता दिनों शिकागो में लॉ डिपार्टमेंट के मेन बिल्डिंग में हलफ ली है, सामिया नसीम की इस काम्याबी से गोरखपुर ज़िले में ज़बरदस्त खुशी का माहौल है।

सामिया नसीम तालीम के शोबे में शुरू से ही होनहार थीं, जज बनने से क़ब्ल वो अमेरिका में कई अहम ओहदों पर अपनी ख़िदमात दे चुकी हैं, सामिया साल 2001 में वाशिंगटन के सिमंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की तालीम ली, साल 2004 में सामिया जुरिस डॉक्टर की तालीम वाशिंगटन यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल से मुकम्मल की, सामिया नसीम का ऐकडेमिक कॅरियर बहुत ही शानदार रहा है, अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने सामिया नसीम को शिकागो इमीग्रेशन कोर्ट के लिए इमीग्रेशन जज के तौर तैनात किया।

जज सामिया नसीम खालिद और होमैरा नसीम की बेटी हैं, जो उत्तर प्रदेश के ज़िला गोरखपुर के गीताप्रेस के मुकामी बाशिंदे हैं, खालिद नसीम 1978 में युनाईटेड स्टेट अमेरिका में ग्रेजुएशन की तालीम लेने गए और वहीं पर बस गए, खालिद पेशे से वकील हैं, और सामिया की मां होमायरा प्लास्टिक इंजीनियर हैं।


राइटर और समाजिक कारकुन मोहम्मद सैय्यद आसिम रउफ ने सामिया नसीम के जज बनने पर खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि ये एक फख़्र की बात है, अमेरिका में हर किसी को आगे बढ़ने के लिए बराबर का मौका मिलता है, और उसकी क़ाब्लियत उसका मुस्तक्बिल मुकर्रर करती है। ऐसी बेटियों पर फख़्र है। गोरखपुर की बेटियां एक से बढकर एक नई तारीख़ रक़म कर रही हैं। यहां की बेटियों ने काम्याबी की नई नई इबारत लिखी है, कामयाबी के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गोरखपुर की बेटी सामिया.नसीम ने अमेरिका में जज बनकर गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान का नाम रौशन किया है।
जज सामिया नसीम के चचा तारिक नसीम ने सामिया के जज बनने की काम्याबी पर खुशी का इज़हार किया, माइनॉरिटी की बेटियों को उन्होने सामिया की मिसाल देते हुए आगे आने को कहा, ताकि बेटियां अपने मुल्क का नाम रौशन कर सकें।

पोस्ट- इरफान सिद्दीकी

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

View Comments

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago