Categories: CoronaNews

लॉक डाउन: चाहिए राहत तो रोकिए कोरोना का फैलाव

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सोमवार को लखनऊ में कहा कि यूपी में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब तक कोरोना के 305 केसेज सामने आ चुके हैं। 24 घंटे के अंदर 27 नए केस मिले हैं। इनमें से 21 तबलीगी जमात से जुड़े हैं। यूपी में अब तक 159 केस तबलीगी जमात के हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए मोहल्लों में कोरोना वारियर्स बनाए जाने का प्रस्ताव है।

कोरोना केस से लॉक डाउन खोलने का नहीं मिलेगा फायदा
15 अप्रैल से लॉकडाउन खोलने पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि अभी इस बारे में इस पर बोलना प्रीमैच्यूर होगा। अपर मुख्य सचिव गृह का कहना है कि कोरोना का एक भी केस रहेगा तो लॉकडाउन खोलने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को सभी धर्मगुरुओं से बात की थी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे ही लॉकडाउन खोला जाएगा तो सुनिश्चित किया जाएगा कि हमारा प्रदेश ‘कोरोना वायरस मुक्त हो।

अफवाहें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
अवनीश अवस्थी ने कहा कि यूपी में टेस्टिंग लैब का विस्तार हो रहा है। मेडिकल इमरजेंसी के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। 14 नई टेस्टिंग लैब बनाने को कह दिया गया है। इसके लिए पैसा कोविड फंड से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 75 जिलों में कलेक्शन टेस्ट सेंटर बनाया जा रहा है। जिस जगह पर मेडिकल कॉलेज नहीं, वहां कलेक्शन सेंटर होगा। पीपीई तैयार करने के लिए कहा गया है। मास्क, और सेनेटाइज का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फ्लोर, तेल और दाल मिल चालू हो चुकी हैं। प्रदेश में 44764 गाड़ियां फल-सब्जियों के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए।

इन जिलों में इतने मरीज
उन्हाेंने बताया कि आगरा से दो मामले हैं, लखनऊ से पांच मामले हैं (सभी तबलीगी जमात), कानपुर से एक (तबलीगी जमात), शामली से पांच (सभी तबलीगी जमात), कौशाम्बी से एक, बिजनौर से एक (तबलीगी जमात), सीतापुर से आठ (सब तबलीगी जमात) और प्रयागराज से एक (तबलीगी जमात) का मामला सामने आया है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

13 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

13 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

14 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago