Categories: CoronaHealthNews

सीएम के कॉलेज में बना सेनेटाइजर, घर—घर पहुंचा लड़ाई का ‘हथियार’

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ की संस्थाओं ने कोरोना से फाइटिंग शुरू कर दी है। गोरखपुर में उनकी संस्‍थाएं भी इस लड़ाई में सामने आ गई हैं। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में तैयार हो रहा सेनेटाइजर लोगों के घर तक पहुंचाया जा रहा है। सोमवार को कॉलेज के गोद लिए गांव मंझरियां में सेनेटाइजर का वितरण हुआ। कॉलेज की केमेस्ट्री लैब में तैयार सेनेटाइजर की सौ—सौ मिलीलीटर की पैकिंग तैयार की गई है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप राव ने बताया है कि कोरोना से बचाव के लिए पब्लिक को फ्री में सेनेटाइजर उपलब्ध कराए जाएंगे। सैनिटाइजर बांटने के साथ—साथ ही गांव के लोगों से बार-बार हाथ धोने, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने और लॉकडाउन में घर से बाहर न निकलने का संकल्‍प भी दिलाया जा रहा है। कोरोना से बचाव में जागरूकता का यही हथियार ‘रामबाण’ बन रहा है।

पुरातन छात्रों के प्रयास से बन पाया सेनेटाइजर
कॉलेज में सेनेटाइजर बनाने के लिए कॉलेज के एल्मुनियाई मनीष कुमार त्रिपाठी और बीएचयू में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के डॉ.वी.रामानाथन के प्रयास से सेनेटाइजर बनाने का काम शुरू हो सका। कोरोना संकट के बीच डॉ.वी.रामानाथन ने अपने विभाग में 127 लीटर सैनिटाइजर तैयार कर वाराणसी नगर निगम को दिया था। इसकी जब जानकारी डॉ.प्रदीप राव को हुई तो उन्‍होंने डॉ.वी.रामानाथन से बात की। डॉ.रामानाथन, एमपीपीजी की परामर्शदात्री समिति के सदस्‍य भी हैं। इसलिए वह यहां पर अक्सर आते रहते हैं। डॉ.रामानाथन ने डा.प्रदीप राव को न सिर्फ सैनिटाइजर बनाने की विधि बताई। बल्कि इसके एक्सपर्ट्स भी मुहैया कराए। डॉ. वी रामानाथन के ​निर्देशन में रिसर्च कर रहे मनीष त्रिपाठी लॉक डाउन के पहले गोरखपुर में थे। डॉ. रामानाथन ने बताया कि मनीष आसानी से सेनेटाइजर बना सकते हैं। कॉलेज के हॉस्टल में शिफ्ट होकर उन्होंने काम शुरू कर दिया। कालेज के सुबोध मिश्र, विनय कुमार सिंह, नीलांक राव और ओमप्रकाश निषाद लैब में सहयोगी बने। सबकी मेहनत से सोमवार सुबह तक सौ-सौ एमएल की ढाई सौ शीशी सैनिटाइजर तैयार हुए।

कारगर है सेनेटाइजर, डब्ल्यूएचओ के मानक का पालन
मनीष का कहना है कि यहां तैयार सेनेटाइजर कारगर है। इसमें निश्चित मात्रा में आइसोप्रोफाइल अल्‍कोहल,हाइड्रोजन पाराक्‍साइड और ग्‍लीसरॉल मिलाया गया है। सैनिटाइजर को बनाने में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन(डब्‍ल्‍यूएचओ) के मानकों का पूरा पालन किया जा रहा है। कालेज की प्रयोगशाला में सैनिटाइजर बनाने के लिए रसायन और तकनीक तो उपलब्‍ध थी। पैकिंग के लिए गोरक्षपीठ के महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेदिक चिकित्‍सालय के अधीक्षक डा.डीपी सिंह के पास मौजूद 100 एमएल की शीशी काम आई। वह इन शीशियों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक हेयर ऑयल की पैकिंग में करते हैं। डॉ.प्रदीप राव ने डॉ.डीपी सिंह से बात की तो उन्होंने पैकिंग के लिए शीशी उपलब्ध करा दी। सोमवार को मंझरियां में घर—घर सेनेटाइजर का वितरण सफल हुआ।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago