Categories: News

डिप्टी सीएम से मिले नगर विधायक, गोरखपुर से हटाए गए पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सिंघड़िया से वसुंधरा कालोनी-प्रज्ञा विहार से एमएमएमयूटी तक हुए भीषण जलजमाव के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए नगर विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल ने यह विषय विधानसभा में उठाया। विधायक ने दोषी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर नगर विधायक ने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके निवास पर मुलाकात की। विधायक ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के बारे में उनको जानकारी दी। उप-मुख्यमंत्री ने सहायक अभियंता केके सिंह को तत्काल गोरखपुर से हटाकर लखनऊ मुख्यालय से अटैच करने का निर्देश दिया। नगर विधायक ने कहा कि लोक निर्माण विभाग जब कोई भी काम करता है तो विभागीय नियमों के तहत उसके अधिकारियों को यह अध्ययन करना होता है कि निर्माण कार्य से क्या लाभ होगा और उससे नुकसान क्या होगा। अधिकारियों ने आवागमन के लिए देवरिया रोड को 1-1.5 मीटर ऊंचा तो कर दिया लेकिन यह समझने की कोशिश ही नहीं की कि सड़क के इतना ऊंचा हो जाने से उत्तर तरफ कालोनियों में रहे हजारों नागरिकों के घरों के सामने से से पानी कैसे निकलेगा, क्योंकि सारी कालोनियों का पानी देवरिया रोड क्रास करके ही उस पार दक्षिण की तरफ जाता था।

सड़क ऊंची करने के बजाय बनाते कल्वर्ट
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में वहां पर सड़क ऊंची करने की जगह एक चौड़ा कल्वर्ट बनाने की जरूरत थी, जिससे कालोनियों का पानी निकल सकें। लेकिन अभियंताओं ने सड़क भी ऊंची कर दी। कल्वर्ट बनाने की जगह छोटा सा ह्यूम पाइप डाल दिया। इस वजह से देवरिया रोड के उत्तर तरफ दो मीटर पानी में महीनों से लोगों के घर डूबे हुए हैं। नगर विधायक ने कहा कि अभियंताओं की इस भयंकर लापरवाही से कारण सरकार की छवि बहुत खराब हुई है। इससे नागरिकों में आक्रोश पनपा है। राजनीतिक रूप से हम जनप्रतिनिधियों को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि बेहद नाराज नागरिकों ने आक्रोशित होकर सदर सांसद का घेराव किया और उनके घर के सामने की सड़क तोड़ डाली। सरकारी राजस्व का अलग से नुकसान हुआ। नगर विधायक ने विधानसभा में मांग उठाई है कि अभियंताओं के कारण नागरिकों को कष्ट तथा जनप्रतिनिधियों को अपमानजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ा। ऐसे गैर जिम्मेदाराना रवैये के लिए अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की जाए।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago