Categories: Crime

महिला सोखा पर सवार हुई ‘आत्मा’ बोली, उसे पता है किसने किया गुलरिहा में डबल मर्डर!

Estimated reading time: 1 minute

– अंधविश्वास
– रीमा की आत्मा का वास बताकर दो दिनों से रो—बिलख रही गांव की महिला
– सोखइती करने वाली महिला के पति ने सबसे पहले दी थी लोगों को सूचना
– गुलरिहा इलाके के रीमा और अनरजीत हत्याकांड में महिला का दावा

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर, गड़हिया टोला में हुए दोहरे हत्याकांड में शनिवार को नया मोड़ आ गया। कातिलों की शिकार बनी रीमा के घर के बगल में रहने वाली उसकी चाची ने सोखइती शुरू कर दी। अचानक वह सबको बताने लगी कि वह रीमा और उसके पति अनरजीत के हत्यारों को जानती है। दो दिन से उसके भीतर रीमा की आत्मा समा गई है। इसलिए वह सबका नाम बता रही है। हत्या में गांव एक व्यक्ति शामिल है। चार अन्य लोग गोरखपुर से आए थे। महिला के हरकत की सूचना पर भीड़ लग गई। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल चल रही है। लेकिन किसी महिला के सोखइती करने पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। इस मामले में भी कार्रवाई की होगी। सबूतों के आधार पर ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

पांच अगस्त की सुबह डबल मर्डर की हुई जानकारी
ठाकुरपुर नंबर एक, गड़हिया टोला के पास गैस एजेंसी पर सिलेंडर सप्लाई करने वाले अनरजीत ने टिनशेड का मकान बनवाया था। अनरजीत ने रीमा नाम की महिला से मंदिर में दूसरी शादी की थी जबकि रीमा की यह तीसरी शादी थी। दोनों गांव से दूर चिलुआताल के पास बाग में बने टिनशेड रहते थे। चार अगस्त की रात दोनों के सिर और मुंह पर हमला करके हत्या कर दी गई। पांच अगस्त की सुबह सहायता समूह का पैसा लेने पहुंचे बैजनाथ ने दोनों के हत्या की सूचना गांव के लोगों को दी। घटना की जांच पड़ताल में पुलिस ने 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए सौ से अधिक नंबरों की पड़ताल कर डाली। लेकिन कातिलों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तभी से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शुक्रवार को दिन में पुलिस की टीम मौके पर गई। शनिवार की सुबह भी पुलिस ने घटनास्थल का परीक्षण किया।

अचानक चीख— चीखकर बताने लगी आरोपियों का नाम
पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच पाती। इसके पहले मामले में नया मोड़ आ गया। रीमा के मायके बगल में रहने वाली एक महिला सोखइती करती है। गांव के रिश्ते में वह रीमा की चाची लगेगी। शुक्रवार की शाम से उस महिला ने सोखइती शुरू कर दी। वह चीख— चीखकर यह कहने लगी कि उस पर रीमा की आत्मा आ गई है। वह कातिलों को जानती है। मारने के पहले हत्यारों ने रीमा की बड़ी सांसत की। इसके बाद दोनों की हत्या की गई। महिला ने घटना में गांव के एक व्यक्ति का नाम भी लिया।

रोते हुए बता रही महिला, सांसत करके ली थी जान
गांव के लोगों का कहना है कि सोखइती करने वाले महिला के पति ही सबसे घटनास्थल पर पहुंचे थे। उसके पति ने ही सबको बताया कि रीमा और अनरजीत की हत्या हो गई है। इसलिए लोगों को महिला की हरकतों पर संदेह होने लगा है। दो दिनों से महिला अपने भीतर रीमा की आत्मा प्रवेश करने की बात कह रही है। महिला का कहना है हत्यारों को सजा न मिलने से रीमा काफी दुखी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह से किसी महिला के सोखइती करने से किसी पर संदेह नहीं किया जा सकता है। इस मामले की जांच की जा रही है। महिला इस तरह की अंधविश्वास वाली हरकत क्यों कर रही है। इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोगों से पूछताछ जारी है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago