Categories: Crime

गोरखपुर के नए एसएसपी ने कहा, अपराधियों को छोड़ना होगा क्राइम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जिले के नवागत एसएसपी जोगिंद्र कुमार ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों को हर हाल में क्राइम छोड़ना होगा। थानेदारों को थानेदारी करने के लिए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण थाना स्तर पर ही करना होगा। पुलिस अधिकारियों के दफ्तर पर भीड़ लगने पर सवाल—जवाब होगा। लापरवाही सामने आने पर थानेदार जिम्मेदार होंगे। एसएसपी ने कहा कि जिला स्तर और थाना स्तर पर बनाई गई टॉप-10 अपराधियों की सूची की समीक्षा की जाएगी। गैंगेस्टर की प्रापर्टी को जब्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पब्लिक के लिए निष्पक्ष रूप से तटस्थ होकर कार्य किया जाएगा। सही का काम रुकेगा नहीं और गलत का काम होगा नहीं।

जेल है अपराधियों की जगह, रोकेंगे क्राइम
एसएसपी ने कहा कि क्रिमिनल्स की जगह जेल में है। उन्होंने कहा कि क्राइम तो होने नहीं देना है और यदि हो गया तो उसका तत्काल वर्कआउट किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि न्याय की शुरूआत अपराध के दर्ज करने से शुरू हो जाती है. इसलिए घटना की सही धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी। हर थाने पर एक जन शिकायत रजिस्टर होगा। थाने पर आने वाले सभी फरियादियों का ब्यौरा उसमें नोट किया जाएगा। पब्लिक की जो भी समस्या होगी उसका क्या निस्तारण हुआ प्रत्येक दिन शाम को उसकी मानीटरिंग खुद करेंगे। पीड़ित हमारे तक दौड़कर न आएं इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी। भूमि से जुड़े विवादों को निस्तारित किए जाने में पुलिस राजस्व विभाग के साथ खड़ी रहेगी।

राजस्थान के मूल निवासी हैं एसएसपी जोगिंद्र कुमार
राजस्थान के बाडमेर जिले के मूल निवासी जोगिंद्र कुमार यूपी कॉडर 2007 के आईपीएस अधिकारी हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से परास्नातक किया है। पुलिस मैनेजमेंट में हैदराबाद से उपाधि धारक हैं। आईपीएस बनने से पूर्व वह राजस्थान के स्टेट सर्विसेज ट्रेड टैक्स अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आईपीएस बनने के पहले वह टीचर भी रहे हैं। हिंदी मीडियम के छात्र जोगिंद्र कुमार गोरखपुर से पूर्व आगरा में एसपी जीआरपी थे। वाराणसी, इलाहाबाद, बरेली, आगरा और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) में एसएसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं। फरुखाबाद, हमीरपुर और मऊ में एसपी का पदभार संभाल चुके हैं। मऊ में एसपी रहने के दौरान चिरैयाकोट में दो बच्चों समेत 15 की जान बचा चुके जोगिंद्र कुमार ने मऊ के बदमाश धीरेंद्र सिंह और गोरखपुरख् गगहा के बदमाश विकास सिंह को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया था। इस एनकाउंटर में साहस दिखाने पर उनको राष्ट्रपति पदक (गैलेंट्री अवार्ड) मिल चुका है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago