Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। कनाडा जाने के लिए पत्नी और बेटे के साथ गोरखपुर आए नेपाली नागरिक अचानक लापता हो गए। काफी देर तक उसके वापस न आने पर होटल संचालक की मदद से उनकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस गुमशुदगी दर्ज करके युवक की तलाश में लगी है। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमेरों की मदद ली जा रही है।
कनाडा की कंपनी में काम करते देशराज
नेपाल के पोखरा निवासी देशराज क्षेत्री कनाडा की एक कंपनी में पिछले छह साल से नौकरी करते हैं। 28 फरवरी को पत्नी संध्या और छह साल के बेटे को साथ लेकर घर से कनाडा जाने के लिए निकले। गोरखपुर पहुंचने पर मोहद्दीपुर स्थित होटल में रुक गए। संध्या ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से कनाडा जाने का टिकट बुक न होने की जानकारी देते हुए होटल में ही देशराज रुका था।
देर रात तक न लौटने पर पुलिस को दी सूचना
रविवार की शाम को सात बजे वह होटल के कमरे से बाहर निकले। देर रात तक न लौटने पर फोन किया तो उनका मोबाइल फोन बंद था। होटल वाले भी कोई जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद संध्या ने पुलिस को सूचना दी। देशराज के पास ही पत्नी और बच्चों का पासपोर्ट है। देशराज कहां गए हैं? किन परिस्थितयों में वह लापता हुए हैं? इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…