Categories: NewsPoliticsUp

आत्मनिर्भरता का आधार और एमएसएमई की जान है ओडीओपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) की जान तथा आत्मनिर्भरता का आधार है। कोरोना काल में कृषि क्षेत्र के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक योगदान ओडीओपी से जुड़े परम्परागत उद्यमों ने दिया है। सरकार ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन के साथ गांव के गरीब, किसान, महिला, नौजवान को जोड़ने का कार्य कर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने में जुटी है। पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 2024 तक 5 ट्रिलियन यूएस डॉलर का करने का लक्ष्य तय किया है, इसी कड़ी में हमे यूपी को 1 ट्रिलियन यूएस डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम तारामंडल स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क (नुमाइश ग्राउंड) में आयोजित बड़ौदा यूपी बैंक के वृहद ऋण वितरण शिविर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओडीओपी के जरिए एमएसएमई कम पूंजी पर रोजगार की गारंटी है। इसके स्थानीय स्तर के परिणाम का पूरे प्रदेश में व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले हैं। बीते चार सालों में प्रदेश सरकार ने 50 लाख एमएसएमई इकाइयों को बैंकों से लोन दिलाकर करोड़ों लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है। इससे यूपी की अर्थव्यवस्था में व्यापक परिणाम आया है। पहले जहां उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में पांचवें, छठवें स्थान पर होती थी अब दूसरे स्थान पर है। प्रति व्यक्ति आय 45 हजार से बढ़कर 95 हजार पर पहुंच गई है। जल्द ही इस मामले में हम राष्ट्रीय औसत के बराबर होंगे। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में गांव लौटे प्रवासी परम्परागत उद्यमों से जुड़कर रोजी रोजगार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार भी एमएसएमई क्लस्टर बनाकर इन्हें रोजगार दिलाने का कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने दिवाली पर टेराकोटा शिल्पकारों के बढ़े व्यवसाय और उनके द्वारा कमाए मुनाफे का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं जिनमे से 17.5 लाख अकेले गोरखपुर में हैं। इससे सरकार की योजनाओं की पूरी रकम का लाभ लोगों को बिना भ्रष्टाचार सीधे उनके खातों में मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज खुशी की बात है कि गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, कुशीनगर,बलिया, मऊ आदि अनेक जिलों के 5895 लाभार्थियों को सवा तीन सौ करोड़ रुपए का लोन बड़ौदा यूपी बैंक द्वारा दिया जा रहा है। इससे ये लाभार्थी खुद उद्यमी बन कई लोगों को रोजगार भी देंगे। उन्होंने कहा कि बैंकों को इन्हें ट्रेनिंग व बाजार दिलाने की जिम्मेदारी भी उठानी होगी ताकि अपनी पूंजी बढ़ाने के साथ ही ये प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बैंकों के सीडी रेशियो में पहले की तुलना में वृद्धि हुई है। हमारा लक्ष्य इसे 75 फीसद तक पर ले जाने का है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जिलों के लाभार्थियों को ऋण प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ उनसे बात कर लोन का सदुपयोग कर खुद और औरों को रोजगार के क्षेत्र में मजबूत करने को कहा। मुख्यमंत्री ने नुमाइश ग्राउंड में लगे दस स्टालों का भी निरीक्षण किया और उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पाद और उसके बाजार के बारे में जानकारी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, बड़ौदा यूपी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र पाल, एमडी शिव सिंह यादव, जीएम ब्रजेश कुमार सिंह, एपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

18 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

18 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

19 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago