Categories: Crime

जुमे की नमाज आज, कड़े हुए सुरक्षा के इंतजाम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गलती से सबक ले चुकी पुलिस-प्रशासन ने इस बार जुमे की नमाज को लेकर खास इंतजाम किए हैं। जिले को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। पैरामिलिट्री, पीएसी के अलावा पुलिस बल की तैनाती की गई है। जितनी पुलिस सड़कों पर है, उससे ज्यादा पुलिस लाइंस में तैयार रहेगी। कोई उपद्रव होने पर पांच मिनट के अंदर जिले को छावनी में बदल दिया जाएगा। ज्यादातर जगहों पर नई उम्र के पुलिस वालों की तैनाती की गई है।

ड्रोन कैमरे उड़ाकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेगी। पुलिस उन गलतियों को सुधार रही है, जो पिछले शुक्रवार को हुईं थीं। गलियों में पुलिस की मौजूदगी न होना, बुजुर्ग, संभ्रात लोगों की बातों पर यकीन कर लेना आदि। इस बार पुलिस हर गली, मोहल्ले में मुस्तैद रहेगी। शाहमारूफ, नखास, रेती, घासीकटरा में विशेषकर पुलिस की तैनाती की गई है। अंदर गलियों में सादे कपड़ों में पुलिस होगी, जो असलहों से लैस होगी।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा इंतजामों की जांच की। शहर की सभी गलियों को नक्शा बनाकर पुलिस निगरानी कर रही है ताकि उपद्रव करने वालों को भागने का मौका न मिल सके। कोतवाली सर्किल में तीन थाने आते है जिसके अंतर्गत 167 मस्जिदें मौजूद हैं। हर मस्जिद के आसपास पुलिस की सुरक्षा लगाई गई है।

शहरी क्षेत्र में 87 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अफसरों ने बैठक, भ्रमण कर साफ कह दिया है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें, उत्पात हुआ तो इस बार सख्ती से निपटा जाएगा। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर पुलिस की ओर से 18 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके अलावा तोड़े गए कैमरों को पुलिस ने दुरुस्त करा दिया है। कैमरे को इस तरह से सेट किया गया है कि तस्वीर साफ आ सके। नीचे की ओर झुुके कैमरों के ऐसा सेट कर दिया गया है कि कोई उत्पात मचाए तो तस्वीर पुलिस के हाथों में हो और सख्त कार्रवाई हो सके।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago