Categories: NewsUtility

कामाख्या से श्री माता वैष्णो देवी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगा संचालन, क्या है शेड्यूल?

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। श्री माता वैष्णो देवी का दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 27 जून से कामख्या से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेलवे की तरफ से जारी सूचना के अनुसार स्पेशल ट्रेन कामाख्या से 27 जून से प्रत्येक रविवार को और कटरा से 30 जून से प्रत्येक बुधवार को खुला करेगी। ट्रेन नंबर 05655-56 का संचालन अगले आदेश त​क किया जाएगा। एनई रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।

27 जून से चलेगी ट्रेन, कोविड नियमों का करना होगा पालन
रेल अधिकारियों के अनुसार 05655 कामाख्या-माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक स्पेशन ट्रेन का संचालन 27 जून से अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार को कामाख्या से 11.00 बजे प्रस्थान कर गोलपारा से 12.40 बजे, न्यू बोंगाईगांव से 14.05 बजे, कोकराझार से 14.32 बजे, न्यू अलीपुरद्वार से 15.30 बजे, न्यू कोच बिहार 16.05 बजे, धूपगुड़ी से 16.56 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी 18.30 बजे, किशनगंज से 19.37 बजे, बरसोई से 20.27 बजे, कटिहार से 22.20 बजे, नवगछिया से 23.09 बजे, खगड़िया से 23.59 बजे, दूसरे दिन बेगूसराय से 00.33 बजे, बरौनी से 01.25 बजे, समस्तीपुर से 03.00 बजे, लहरिया सराय से 03.33 बजे, दरभंगा से 03.50 बजे, सीतामढ़ी से 04.55 बजे, रक्सौल से 06.45 बजे, सगौली से 07.10 बजे, बेतिया से 08.03 बजे, नरकटियागंज से 09.00 बजे, कप्तानगंज से 12.45 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलाबाद से 15.20 बजे, बस्ती से 15.49 बजे, गोंडा से 17.15 बजे, सीतापुर से 20.25 बजे, तीसरे दिन बरेली से 00.02 बजे, मुरादाबाद से 01.48 बजे लक्सर से 03.51 बजे, सहारनपुर से 05.10 बजे, अम्बाला कैंट से 06.45 बजे, लुधियाना से 08.35 बजे, जलन्धर कैंट से 10.05 बजे, पठानकोट कैंट से 12.00 बजे, जम्मूतवी से 13.53 बजे तथा उधमपुर से 15.05 बजे छूटकर माता वैष्णो देवी कटरा 15.45 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05656 माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचलन 30 जून से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 03.45 बजे प्रस्थान कर उधमपुर से 04.11 बजे, जम्मूतवी से 05.45 बजे, पठानकोट कैंट से 07.45 बजे, जलंधर कैंट से 09.42 बजे, लुधियाना से 10.50 बजे, अंबाला कैंट से 13.02 बजे, सहारनपुर से 14.30 बजे, लक्सर से 15.22 बजे, मुरादाबाद से 18.03 बजे, बरेली से 19.27 बजे, सीतापुर से 22.58 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01.45 बजे, बस्ती से 02.59 बजे, खलीलाबाद से 03.23 बजे, गोरखपुर से 04.35 बजे, कप्तानगंज से 05.25 बजे, नरकटियागंज से 07.13 बजे, बेतिया से 07.42 बजे, सगौली से 08.02 बजे, रक्सौल से 08.33 बजे, सीतामढ़ी से 09.50 बजे, दरभंगा से 13.35 बजे, लहरिया सराय से 13.44 बजे, समस्तीपुर से 15.05 बजे, बरौनी 16.40 बजे, बेगूसराय से 16.58 बजे, खगडिय़ा से 17.38 बजे, नौगछिया से 18.58 बजे, कटिहार से 21.55 बजे, बरसोई से 22.02 बजे, किशनगंज से 22.50 बजे, तीसरे दिन न्यू जलपाईगुड़ी से 01.10 बजे, धुपगुड़ी से 02.20 बजे, न्यू कूचबिहार से 03.45 बजे, न्यू अलीपुर द्वार से 05.00 बजे, कोकराझार से 06.09 बजे, न्यू बोंगाईगांव से 07.35 बजे तथा गोलपारा से 08.45 बजे छूटकर कामाख्या 11.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से श्रीमाता वैष्णो देवी से लेकर कामाख्या देवी श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे।

Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago