Categories: CrimeNews

गोरखपुर के टॉप – 10 में शामिल माफिया विनोद उपाध्याय लखनऊ से गिरफ्तार

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। माफिया विनोद उपाध्याय को गोरखपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात लखनऊ के विपुलखंड से स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। जिले के टॉप 10 बदमाशों में शामिल विनोद पर 25 केस दर्ज हैं। रंगदारी मांगने के एक मामले में विनोद पर कोतवाली गोरखपुर में केस दर्ज किया गया था।
कोतवाली के पुर्दिलपुर निवासी अजय जायसवाल ऊर्जा गैसी फायर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। 11 जून को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि जौनपुर के रहने वाले ठेकेदार विनीत सिंह ने उर्जा शवदाह संयंत्र खरीदने के लिए उसने संपर्क किया था। 38 लाख रुपए में डील फाइनल होने के बाद उन्होंने एडवांस के तौर पर आठ लाख रुपए दिए थे। 10 जून को विनीत शवदाह संयंत्र लेने गोरखपुर आए। बकाया रुपए दिए बिना ही संयंत्र ले जाने लगे। मना करने पर उन्होंने विनोद उपाध्याय को फोन मिलाकर दे दिया। विनोद बिना रुपए लिए ही शवदाह संयंत्र विनीत को देने का दबाव बनाने लगे। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस विनोद की तलाश में लगी थी। लखनऊ, गोमती नगर में लोकेशन मिलने के बाद शुक्रवार की रात क्राइम ब्रांच ने माफिया को दबोच लिया।

पीडब्लयूडी कांड के बाद सुर्खियों में आया था विनोद
अपराध के साथ ही राजनीति में भी विनोद उपाध्याय की धमक है। साल 2007 सिविल लाइंस इलाके में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के हुए डबल मर्डर के बाद वह चर्चा में आया था। लालबहादुर गैंग ने विनोद उपाध्याय के साथी रिंपुंजय राय और सत्येंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में माफिया अजीत शाही, संजय यादव, इंद्रकेश पांडेय, संजीव सिंह समेत छह लोग जेल गए थे। हालांकि उस हत्याकांड में लालबहादुर यादव के दर्ज नहीं हुआ था। इसके बाद से दोनों गुटों में दुश्मनी और बढ़ गई थी। बाद में लालबहादुर यादव की हत्या कर दी गई थी जिसमें विनोद उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गोरखनाथ थाने के हिस्ट्रीशीटर विनोद उपाध्याय पर कुल 25 मामले दर्ज हैं। विनोद की टॉप 10 बदमाश सत्यव्रत राय गैंग से भी अदावत चल रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago