Categories: Other

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की फ्रेशर पार्टी में धमाल, रंगारंग प्रोग्राम की बिखरी छटा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। इसमें प्रथम वर्ष की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व माँ सरस्वती के माल्यार्पण से हुई।


उसके बाद खिलखिलाते चेहरे और बेहतरीन अदाकारी देखने को मिली। कोई रैंप वॉक करके अपने जलवे दिखा रहा था। तो कोई डांस से सबको हैरान कर रहा था। मंच पर स्टेंडअप कॉमेडी, पोइट्री, एक्टिंग, मार्शल आर्ट के साथ सिंगिंग, डांसिंग जैसे बेशुमार टैलेंट दिखाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस पार्टी में सभी छात्राओं के बीच जोरदार टक्कर का मुकाबला था। सभी स्टेप्स को पार कर जीएनएम प्रथम वर्ष की प्रतिमा त्रिपाठी, सोनम चौरसिया और निशा मिश्रा ने फ्रेशर का खिताब जीता।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रीना त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि ऐश्वर्या पांडेय, संगीता मिश्रा, डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पूनम शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका में रहीं। कालेज के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि “हमारा कॉलेज केवल शिक्षा पर ही केंद्रित नहीं है। बल्कि यह 360 डिग्री के तरीके से काम करता है। यह आपके अन्दर सभी तरह के नेतृत्व, टीम वर्क, दृढ़ संकल्प, लचीलापन, आत्मविश्वास, सम्मान इत्यादि जैसे व्यक्तिगत गुणों का विकास करने का काम करता है।

ताकि आप एक बहुमुखी व्यक्ति के रूप में विकास कर सकें। हम समय के महत्व को जानते हैं इसलिए अध्ययन के साथ-साथ हम खेल, लेखन, कला, नृत्य, संगीत आदि जैसे अन्य क्षेत्रों को भी बराबरी का दर्जा देते हैं। हमारा कॉलेज एक समग्र शिक्षण वातावरण बनाने पर केंद्रित है।आप हर मामले में असाधारण बनें। जो भी आप करते हैं पूरे दिल से करें और उत्कृष्टता प्राप्त करें।

नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या लोरिटा याकूब ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम में सीएम त्रिपाठी, आर वाशिंगटन, सत्य शर्मा, आराधना यादव, विभा, फिजियोथेरेपी विभाग के एमएल यादव,अभिनव मिश्रा, देवेंद्र चौधरी, सरोज मिश्रा समेत अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago