Categories: CrimeState News

गोरखपुर में “पत्थरबाज’ हैरत में पड़ी खुफिया पुलिस

Estimated reading time: 0 minutes



गोरखपुर। शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने एनआरसी के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा में लगी फोर्स पर पथराव करके कुछ युवकों ने माहौल खराब कर दिया। नखास चौक के पास के कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। पुलिस पर पत्थर फेंक कर आक्रोष दिखाया उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे लाठीचार्ज किया पुलिस के सख्त होने पर पथराव कर रहे युवक मोहल्ले में छिप गए नखास चौक पर बवाल शांत करने के बाद पूरी टीम शाह मारूफ चौराहे पर पहुंची। वहां नारेबाजी कर रहे कुछ युवकों ने पुलिस को देखते ही अपशब्द कहते हुए पत्थर चलाना शुरु कर दिया।

हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने वहां भी आंसू गैस के गोले छोड़े लाठी पटक कर खदेड़ा। पथराव में दो पुलिस कर्मचारी सहित करीब पांच लोगों को चोट लगी। एसएसपी डॉक्टर सुनील गुप्ता ने कहा कि नमाज के बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अचानक निकले पत्थरबाजों को देखकर गोरखपुर पुलिस भी दंग है।

शाहमारूफ और घंटाघर में जुमे की नमाज के बाद माहौल खराब करने की कोशिश हुई। एनआरसी के विरोध में कुछ लोग काली पट्टी बांधकर नमाज पढऩे पहुंचे थे। घंटाघर की जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजिस्द से निकलकर शाहमारूफ होते हुए नखास की तरफ जाने लगे। नखास के पास जाकर कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर ईट फेंकना शुरू कर दिया।

नखास में पथराव होने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। आंसू गैस के गोले दागकर पुलिस ने हालात को संभाला। लाठियां पटककर पथराव कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। शाहमारूफ चौराहे पर मदीना मस्जिद के पास कुछ लोगों ने पुलिस खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईटे चलानी शुरू कर दी। वहां भी पुलिस कोआंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान बवालियों ने एक स्कूटी, एक बाइक और लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया।


जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। हर मजिस्द के आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। रेती चौक, नखास, घंटाघर सहित अन्य कई इलाकों में ज्यादातर दुकानें सुबह से बंद थीं। इसलिए पुलिस ने मान लिया माहौल शांत रहेगा। लेकिन कुछ लोगों ने एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन का प्लान कर दिया। पुलिस उनकी मंशा भाप नहीं पाई। मथुरा और लाठीचार्ज के बाद जो दुकान खोली थी। वह भी धड़ाधड़ बंद हो गई लोग घरों में दुबक गए खिड़की और छतों पर खड़े होकर पुलिस कार्यवाही देखते रहे। आधे घंटे घंटे में पुलिस ने पूरे इलाके को कवर कर लिया।




“जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। उनको समझा बुझाया गया तो बच्चों ने पथराव कर दिया। उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। “
डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago