Categories: Education

समाज में समानता का भाव जागृत करता है स्काउट-गाइड

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। “नाथ चंद्रावत महाविद्यालय, जगदीशपुर कसया रोड, गोरखपुर” में स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय शिविर के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश धर द्विवेदी ने कहा कि आज के दौर में स्काउट-गाइड जैसे कार्यक्रम समाज में समानता का भाव जागृति करते हैं।

इसलिए हर कॉलेज में छात्रों को बढ़चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। इससे उनके भीतर प्रतिभा का विकास होता है। बीएड प्रभारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद दूबे ने कहा कि स्काउट-गाइड शिविर से छात्र और अध्यापकों में नई उर्जा का संचार होता है जो राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है।

बीएड विभाग के छात्राध्यापक और छात्राध्यापिकाओं ने नशा मुक्ति, स्वच्छता, दहेज-प्रथा जैसे समकालीन विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ट्रेनर ओमप्रकाश उपाध्याय, किरन देवी (जिला स्काउट-गाइड, गोरखपुर) की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशिक्षक अम्बिका गौड़ और सुनीता पांडेय, पूनम सिंह, प्रियंका सिंह, नवीन राय सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago