Categories: Other

अब स्टेशन पर भी ‘आई लव गोरखपुर’

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शहर को खूबसूरत बनाने के लिए रोजाना कुछ ना कुछ नया हो रहा है। रामगढ़ ताल के नौकायन केंद्र के बाद अब रेलवे स्टेशन पर भी लोग सेल्फी का आनंद लोग उठा सकते हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। सेल्फी प्वाइंट की शुरुआत होने पर लोगों में तस्वीर लेने की होड़ मच गई।

स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जाने वाले लोग जमकर सेल्फी ले रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए गुरुवार की रात 2:00 बजे तक काम चलता रहा। खूबसूरत लैंडस्केप के सामने खड़े होकर लोग सेल्फी ले रहे हैं। इसके पहले रामगढ़ ताल के नौकायन केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। उसी तर्ज पर रेलवे ने भी सेल्फी प्वाइंट बनाया है। गोरखपुर शहर के विकास के साथ-साथ विभिन्न इलाकों में घूमने फिरने की जगह विकसित की जा रही है।

इनमें मुख्य रूप से रामगढ़ ताल का नौकायन केंद्र, चिड़ियाघर, राजघाट में पक्के घाट का निर्माण, रेलवे स्टेशन, सर्किट हाउस रोड को काफी खूबसूरत बना दिया गया है। आंबेडकर पार्क, रेल म्यूजियम, व्ही पार्क, इंदिरा बाल विहार सहित अन्य जगहों पर लोग परिवार के साथ घूमने जाते हैं।
पोस्ट – आशुतोष मिश्रा

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago