Categories: Crime

खोया रुपया और ज्वेलरी पाकर पुलिस वालों पर खुश हुई महिला

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। खजनी पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला को ‌उसके गिरे हुए थैले को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। थैले में पांच हजार रुपये, सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन था। अपने गायब सामान को पाकर महिला का चेहरा खिल उठा। उसने बोला की ऐसा पुलिसवाला उन्होने अभी तक नहीं देखा। पुलिस को धन्यवाद देकर महिला घर चली गई।

सामान लेने गई महिला, गायब हो गया बैग
बांसगांव के महुआपार निवासी सुधा मौर्या शुक्रवार को पति के साथ खजनी में खरीददारी करने आई थीं। इस दौरान उनका थैला ‌कहीं रास्ते में गिर गया। वो तलाश करने के बाद घर चली गईं। बाद में थाने के दरोगा अनीश सिंह और महिला सिपाही एकता सिंह को वह थैला गस्त के दौरान गिरा हुआ ‌मिला। दोनों थैले को थाने लाए और इंस्पेक्टर खजनी नीरज रॉय को जानकारी दी। थैले को खोल कर देखने पर उसमें पांच हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने थैले में मिले मोबाइल फोन के जरिए महिला की तलाश शुरू की। बाद में जानकारी होने पर उसे व उसके पति को थाने बुलाया और थैला उसे सौंप दिया। महिला अपने गायब रुपये, जेवरात व मोबाइल पाकर खुश हो गई। उसने थाने के सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया और चली गई।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago