Categories: Crime

गांव वालों के सामने इंजीनियर, उसकी मां की हत्या

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गगहा इलाके के पोखरी में मनबढ़ों ने मां—बेटे की गांव वालों के सामने हत्या कर दी। महुआ का पेड़ बेचने को लेकर शुरू हुए विवाद में पहले मारपीट हुई। फिर एक पक्ष के अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने मां—बेटे का कत्ल कर दिया। घटना की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने मौका मुआयना किया। एसएसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित आठ लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

पेड़ बेचने को लेकर शुरू हुआ विवाद
घटना रविवार को गगहा क्षेत्र के पोखरी गांव में हुई। अरविंद दुबे और राजेश दुबे सगे भाई हैं। रविवार की सुबह अरविंद दुबे ने महुआ का एक पेड़ बेच दिया था। पेड़ काटने के लिए मजदूर आ गए। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक मजदूर पेड़ काट ही रहे थे कि मौके पर पहुंचे अरविंद के भाई राजेश ने पेड़ को अपने हिस्‍से में बताते हुए उन्‍हें रोक दिया। इस पर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। थोड़ी देर में मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गगहा सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर पहुंचाया। उनका मेडिकल कराकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। उधर राजेश पक्ष से पहुंचे लोगों ने अरविंद के घर पहुंच कर अकेले मिली अरविंद की पत्नी 50 वर्षीय कलावती देवी और 24 बेटे हर्ष पर धारदार हथियार से हमला कर मार डाले। मां-बेटे की मौत के बाद आरोपित फरार हो गए। इंजीनियरिंग करने के बाद हर्ष पूणे में नौकरी कर रहा था।

“घटना में शामिल मुख्य आरोपित सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।”
जोगेंद्र कुमार, एसएसपी गोरखपुर

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

7 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago