Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। जिले के टॉप 10 बदमाश, देवरिया जेल में बंद माफिया राकेश यादव के भाई और भयहू को महराजगंज के बीएसए ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। दोनों पर प्रमाणपत्रों की कूट रचना करके शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का आरोप है। उनके खिलाफ गुलरिहा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। गुलरिहा थाना प्रभारी रवि कुमार राय ने पत्र भेजकर मामले की जांच की मांग बीएसए महराजगंज से की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि महराजगंज के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने राकेश यादव के भाई सत्येंद्र यादव और उसकी पत्नी रेनू यादव के प्रमाणपत्रों में कूट रचना सहित अन्य गड़बड़िया मिलने पर कार्रवाई की है। गुलरिहा पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। जल्द ही कुछ अन्य लोगों का नाम भी इसमें सामने आ सकता है।
महराजगंज के पनियरा में तैनात थे दंपति
महराजगंज जिले के पनियरा ब्लाक में देवीपुर में सहायक अध्यापक के पद पर सत्येंद्र की तैनात था। उसकी पत्नी रेनू इसी ब्लाक के औरहिया प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापिका थी। शिकायत सामने आने पर पुलिस ने बीएसए महराजगंज को पत्र भेजा। दोनो के प्रमाण पत्रों की जांच कराने को कहा। बीएसए महराजगंज के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पनियरा में उनके सभी प्रमाण पत्रों की पड़ताल की गई। तब सामने आया कि अभिलेखों में पिता और जनपद का नाम मिटाकर कूट रचना की गई है। शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में जहां सत्येंद्र यादव पुत्र राम पसरन बलिया का पता पाया गया. वहीं उनके जाति, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों में सत्येंद्र यादव पुत्र पारसनाथ झुंगियां का पता लिखा गया है। अभिलेखों में कूट रचना करके लाभ लेने के आरोप में सत्येंद्र की सेवा समाप्ति का आदेश बीएसए ने जारी किया। सत्येंद्र की पत्नी रेनू यादव के प्रमाण पत्रों में भी गड़बड़ी मिली। पुलिस की मानें तो नियुक्ति पत्र में भी काफी गड़बडी है। इसलिए बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज ने रेनू यादव को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया।
“राकेश यादव के भाई सत्येंद्र, और भाई की पत्नी रेनू यादव के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग महराजगंज में जांच हुई है। इसमें फर्जीवाड़ा होने की बात सामने आई है। दोनों को सेवा से बर्खास्त किए जाने के संबंध में बीएसए का लेटर मिला है। दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई जारी है।”
• रवि राय, इंस्पेक्टर, थाना गुलरिहा, गोरखपुर
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…