Categories: Latest News

पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने कायम की मिसाल, चार गरीब बेटियों की पढ़ाई के लिए दिया सहयोग

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सहजनवां इलाके महुआपार, तेतरिया निवासी रामविशुन निषाद के परिजनों को पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की प्रदेश कार्यकारिणी ने आर्थिक सहयोग दिया। गुरुवार को उनके घर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बेटी बचाओ— बेची पढ़ाओ और मिशन शक्ति के तहत मदद मुहैया कराया। अध्यक्ष राजअनंत पांडेय ने कहा कि ​कैंसर पीड़ित रामविशुन निषाद की असमायिक मौत होने से परिवार के सामने भरण—पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उनकी चार बेटियां प्रियंका, प्रतिभा, अर्चना और कस्तूरी हैं। पिता की चिता को बड़ी बेटी प्रियंका ने मुखाग्नि दी थी। पति के निधन के बाद बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी निभा पाने में राम विशुन की पत्नी गीता तमाम दुश्वारियों का सामना कर रही हैं। इस बात की जानकारी होने पर पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की बैठक में परिवार की मदद का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता और राम प्रताप विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम, चौरीचौरा तहसील अध्यक्ष अनिल वर्मा,राजेश जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, विनोद सिंह, संजय कश्यप और संजय मद्धेशिया सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने धन जुटाकर सहयोग की पहल की।

आगे भी मदद करेगा संगठन, बेहतरी के लिए रहेंगे मौजूद
गुरुवार को गीता देवी से मिलने पहुंचे पदाधिकारियों ने परिवार को आश्वास्त किया कि आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। बेटियों की पढ़ाई बाधित न हो। इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। गीता की एक बेटी ने एमए और एक बेटी ने पालीटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर ली है। सबसे छोटी कस्तूरी सातवीं में पढ़ रही है। पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा समाज के सहयोग में खड़ा रहा है। सभी रचनात्मक कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मिशन शक्ति अभियान से जुड़कर एक पहल की गई है। ताकि पीड़ित परिवार की बेटियों की शिक्षा आगे भी जारी रह सके। पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने एसडीएम सहजनवां सुरेश कुमार राय से बात करके परिवार को हर संभव मदद दिलाने का अनुरोध भी किया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

7 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

8 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

8 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago