Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। महराजगंज जिले से गोरखपुर वीआईपी ड्यूटी में आए इंस्पेक्टर ने होटल में वेटर संग बदसलूकी की। लड़की की डिमांड न पूरी होने पर वेटर को कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। होटल मैनेजर ने कोतवाली को सूचना दी। पुलिस पहुंची खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए वह भिड़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। नशे में धुत इंस्पेक्टर का मेडिकल कराकर कोतवाली पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। इंस्पेक्टर के खिलाफ कुकर्म, नशे में धुत होकर हंगामा करने और जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
वीआईपी ड्यूटी में आया इंस्पेक्टर, वेटर संग की गंदी बात
जौनपुर जिले का मूल निवासी विनोद कुमार यादव महराजगंज में तैनात है। शनिवार को वीआईपी ड्यूटी के लिए वह गोरखपुर आया। बबीना रोड के होटल में उसने कमरा लिया। रात में करीब 11 बजे कहीं से नशे में धुत होकर वह होटल में पहुंचा। थोड़ी देर बाद उसने होटल कर्मचारियों से लड़की का इंतजाम करने को कहा। उसकी बात सुनकर होटल कर्मचारी परेशान हो गए। नशे में धुत इंस्पेक्टर ने जमकर मनमानी की। खाना मंगाने के बहाने वेटर को कमरे में बुलाया। उसे जबरन पटककर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। वेटर के चिल्लाने पर अन्य कर्मचारी जुट गए। पुलिस विभाग से मामला जुड़े होने की वजह से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस पहुंची तो इंस्पेक्टर आधे कपड़ों में मिला। उसने पुलिस वालों को अर्दब में लेने की कोशिश की। लेकिन सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसका मेडिकल टेस्ट कराने के बाद हवालात में डाल दिया। इंस्पेक्टर के खिलाफ कुकर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…